राष्ट्रीय गोताखोरी स्पर्धा : इंदौर की पलक

blog-img

राष्ट्रीय गोताखोरी स्पर्धा : इंदौर की पलक
ने लहराया परचम, मिला रजत पदक

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पहली बार आयोजित वाटरपोलो की राष्ट्रीय स्पर्धा में राष्ट्रीय एक्वेटिक चैंपियनशिप के पहले दिन देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच बालिका खिलाड़ियों ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से दो पदक हासिल किए। मध्यप्रदेश की पलक शर्मा ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय गोताखोरी- वॉटर पोलो स्पर्धा में जहाँ लगातार दूसरा रजत पदक अपने नाम किया वहीं अनन्या यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। पलक ने पहले दिन भी रजत पदक जीता था।

उल्लेखनीय है कि भारतीय तैराकी संघ के तत्वावधान में इंदौर जिला तैराकी संघ द्वारा शहर में राष्ट्रीय गोताखोरी व वाटरपोलो स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसमें मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय तैराक पलक शर्मा ने पहली ही स्पर्धा में प्रदेश का खाता खोला। उन्होंने बालिका ग्रुप-1 की हाई बोर्ड स्पर्धा में जोरदार गोता लगाया और चांदी का पदक लेकर बाहर निकलीं।

पलक देश की पहली महिला गोताखोर…

पलक देश की पहली महिला गोताखोर हैं, जिनका चयन वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। पलक ने दोहा (कतर) में इसी साल फरवरी में आयोजित स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे इससे पहले कई सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने 10वीं एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में दो रजत पदक और एक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी थी। उस प्रतियोगिता में भी पलक एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप की में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला गोताखोर थी। वह प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी परियोजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के साथ ‘इंदौर एक सेफ सिटी’ की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। पलक को 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर चुके हैं।

सन्दर्भ स्रोत: न्यूज 18

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



उज्जवला समूह: ग्रामीण महिलाओं के
न्यूज़

उज्जवला समूह: ग्रामीण महिलाओं के , तैयार कपड़ों की मेट्रो सिटीज में धूम

अब ये महिलाएं न केवल अपने परिवार के लिए, बल्कि अपने समुदाय के लिए भी आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रही ह...

अक्षिता जैन : आईआईटी से जंगल तक
न्यूज़

अक्षिता जैन : आईआईटी से जंगल तक , का सफर तय कर बनाया मुकाम

अक्षिता के पिता भी फोटोग्राफी करते हैं और अक्षिता ने उन्हीं से फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी हैं। वे पिछले 12 साल से फोटो...

वर्ल्ड पेंटाथलॉन : चार पदक जीतकर लौटी इंदौर की भूमि
न्यूज़

वर्ल्ड पेंटाथलॉन : चार पदक जीतकर लौटी इंदौर की भूमि

एक साथ चार पदक जीतकर इतिहास रचा

आचार्या वेदिका :  लिवर डोनेशन से लेकर कलारीपायट्टु
न्यूज़

आचार्या वेदिका : लिवर डोनेशन से लेकर कलारीपायट्टु , कप में मां-बेटी की ऐतिहासिक जीत

वेदिका ने एक वर्ष में लिवर डोनेशन से लेकर कलारीपायट्टु चैंपियनशिप में रजत पदक तक की अद्भुत उपलब्धियां हासिल कर समाज में...

दो बेटियों की मां प्रतिभा सिंह बनीं सागर
न्यूज़

दो बेटियों की मां प्रतिभा सिंह बनीं सागर , जिले की पहली महिला निशानेबाज

आर्मी का सपना टूटा तो पिस्टल थाम शूटिंग में रचा इतिहास