सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद सिंह को

blog-img

सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद सिंह को
बहुप्रतिष्ठित माजा कोएने अवार्ड

• मप्र में जेंडर संवेदनशीलता और महिला-बच्चों-युवा के मुद्दों पर काम करती हैं कुमुद 

भोपाल। जेंडर संवेदनशीलता, महिलाओं, बच्चों के मुद्दों पर कार्य करने वाली मप्र की सामाजिक कार्यकर्ता  सुश्री कुमुद सिंह को बहुप्रतिष्ठत माजा कोएने अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय एकता परिषद के मदुरै स्थित Center For Experiencing Socio-Cultural Interaction (CESCI) आश्रम में मंगलवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें यह अवार्ड प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और मप्र के पूर्व मुख्य सचिव शरद चंद्र बेहार और  इंटरनेशनल कंसलटेंट फॉर फारेस्ट रोहिणी चतुर्वेदी ने प्रदान किया। अवार्ड के रूप में उन्हें शॉल, सम्मान पत्र और राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक राजगोपाल पीवी और जिल बहन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

माजा कोएने स्विट्जरलैंड की नागरिक थीं और अपने फोटोग्राफी के पैशन के चलते भारत आई। उन्होंने  यहां बंधुआ मजदूरों, उनके बच्चों, भूमिहीन आदिवासियों और जल-जंगल-जमीन के लिए चल रहे संघर्षों और पीड़ाओं को बेहद करीब से देखा और गांधीवादी शैली में इन अहिंसक आंदोलनों को कर रहे  एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक, समन्वयक राजगोपाल पीवी से जुड़ गईं। भारत में रहते हुए उन्होंने गरीब, वंचित समुदायों के लिए संघर्ष किए। साथ ही भारत और स्विट्जलैंड को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने में अहम् भूमिका निभाई। उनके निधन के बाद उनकी बनाई संस्था Center For Experiencing Socio-Cultural Interaction (CESCI) के सदस्यों ने कुछ अवार्ड घोषित किये, जो हर साल स्विट्जरलैंड और भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और शांति के लिए काम करनेे वाले साथियों को दिए जाते हैं। इस बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भोपाल की सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद सिंह को प्रदान किया गया। कुमुद सिंह कोख से संसार तक बचे बेटी, ससम्मान जिए बेटी के सूत्र वाक्य को लेकर काम करने वाली संस्था सरोकार की सचिव हैं तथा महिला-बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के मुद्दों पर करीब डेढ़ दशक से मप्र के शहरी, ग्रामीण व आदिवासी इलाकों में सतत् अभियान चला रही हैं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार