टीवी देखकर चुना अभिनय का रास्ता,

blog-img

टीवी देखकर चुना अभिनय का रास्ता,
अब एक्ट्रेस बनीं भोपाल की श्रुति

छाया : श्रुति सिंह के फेसबुक अकाउंट से 

भोपाल की श्रुति सिंह के पास डिग्री तो इंजीनियर की है, लेकिन वे पहचानी जाती हैं एक अभिनेत्री के रूप में। इतना ही नहीं, वे पेंटर, सहायक कास्टिंग निर्देशकथिएटर कलाकार हैं तो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहती हैं। श्रुति ने कोविड में 200 से ज्यादा पेंटिंग बनाई। फेसबुक पर उनके 17 हजार और इंस्टाग्राम पर 14 हजार फॉलोअर्स हैं।

श्रुति बचपन से ही सब कुछ कर लेना चाहती थीं। टीवी देखते समय उन्हें लगता मुझे भी टीवी पर दिखना है, किसी की पेंटिंग देखती तो पेंटर बनने का सपना देखने लगती। एक बार भारत भवन में प्ले देखा तो लगा कि एक्टर ही बनना है तो कभी कहती अभिनय के साथ लाइटबैक स्टेज सभी की जानकारी भी होनी चाहिए। इन्ही सपनों को बुनते-बुनते श्रुति ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एचआर में एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद अभिनय के सपने को पूरा करने की शुरुआत की।

2007 में थियेटर से अभिनय की यात्रा शुरू हुई। उन्होंने यहूदी की लड़कीआषाढ़ का एक दिन सहित 50 नाटकों में देश भर में अभिनय किया। कन्या भ्रूण हत्यापेयजल किल्लतमहिला सशक्तिकरण पर सरकारी लघु फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया।

प्रकाश झा प्रोडक्शन में असिस्टेंट डायरेक्टरअसिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया। प्रकाश झा प्रोडक्शन की और आमिर खान प्रोडक्शन की एक फिल्म की। सोनी टीवी के एक सीरियल में एसोसिएट क्रिएटिव हेड भी रही।

पीपली लाइव में सहायक निर्देशक व अभिनेत्री रह चुकी श्रुति आरक्षणसत्याग्रहचक्रव्यूहफ्रॉड सैयांजय गंगाजल जैसी फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं।

बहुआयामी प्रतिभा की धनी श्रुति को अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। 2012 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रंगमंच सम्मानमंजी-ए रेप विक्टिम के लिए 2013 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। मत्स्यगंधा नाटक के लिए 2014 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 2020 में अंतरराष्ट्रीय ताज उत्सव में विशिष्ट सम्मान और मई 2023 में विभा मिश्र रंग गौरव सम्मान मिला।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...