चिन्मयी त्रिपाठी और मालिनी गौतम

blog-img

चिन्मयी त्रिपाठी और मालिनी गौतम
को श्रेष्ठ कृति सम्मान

अमर उजाला शब्द सम्मान-23 तहत वर्ष 2022में प्रकाशित श्रेष्ठ हिंदी कृतियों के लिए शब्द सम्मान की भी घोषणा कर दी गई है। किसी भी रचनाकार की पहली किताब वाला 'थाप' चिन्मयी त्रिपाठी की कृति  'अपनी कही' को मिलेगा। भारतीय भाषाओं में अनुवाद का भाषा-बंधु सम्मान 'गुजराती दलित कविता' के हिंदी अनुवाद के लिए मालिनी गौतम को प्रदान किया जाएगा। इन सम्मानों में एक-एक लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक के रूप में गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि सुश्री चिन्मयी मूलतः भोपाल निवासी हैं और मुंबई में सिंगर-कंपोज़र और राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि डॉ. मालिनी का जन्म झाबुआ में हुआ और इस समय वे संतरामपुर, गुजरात में अंग्रेज़ी की प्राध्यापक हैं। डॉ. मालिनी को मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रतिष्ठित वागीश्वरी पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है और अनुवाद श्रेणी में सप्तपर्णी सम्मान के लिये भी उनका चयन किया गया है।   

www.swayamsiddhaa.com

की ओर से चिन्मयी त्रिपाठी और मालिनी गौतम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...