सीमा वर्मा : सेवानिवृत्ति के बाद गांवों

blog-img

सीमा वर्मा : सेवानिवृत्ति के बाद गांवों
में जाकर संभाली समाज की जिम्मेदारी

भोपाल की सीमा वर्मा, जिन्होंने 25 साल तक हवाई सेवा में कार्य किया, 2022 में सेवानिवृत्ति के बाद आराम करने के बजाय एक नई और सकारात्मक शुरुआत की दिशा में कदम बढ़ाया। उनके लिए यह समय खुद को पुनः खोजने और समाज के लिए कुछ ऐसा करने का था, जिससे लोगों की जिंदगी में वास्तविक बदलाव आ सके। इस सोच के साथ उन्होंने अपनी समाज सेवा की यात्रा की शुरुआत रायसेन जिले के गांव भोजपुर से की, जहां उन्होंने अपनी सेवाओं को गांव वालों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के लिए निरंतर कार्य

सीमा ने बताया कि 2016 में उन्होंने भोपाल के पास एक गांव में जमीन खरीदी और 2019 में एक गांव को गोद लेकर वहां स्वास्थ्य, शिक्षा, रसायन मुक्त खेती, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना शुरू किया। हालांकि, उस समय नौकरी के कारण वह भोपाल में स्थायी रूप से नहीं रह पाती थीं, लेकिन वे बीच-बीच में आकर वहां काम करती थीं। उनके पति एडमिरल बिमल वर्मा, जो भारतीय नौसेना से सेवा निवृत्त हो चुके थे, 2020 में भोपाल आ गए। कोविड महामारी के कारण सीमा को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिल गई, जिससे उन्हें गांवों की जरूरतों को और बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला। 2022 में सेवानिवृत्ति के बाद वे भी स्थायी रूप से भोपाल आ गईं और अपने कार्यों को और व्यापक स्तर पर फैलाने का संकल्प लिया।

सक्षम-समाज और सेंटर ऑफ रूरल एम्पावरमेंट: एक नई पहल

सेवा निवृत्त होने के पहले उन्होंने 2020 में अपना एनजीओ 'सक्षम - सोसाइटी फॉर एम्पावरिंग रूरल एरियाज' स्थापित किया और दिसंबर 2024 में सेंटर ऑफ रूरल एम्पावरमेंट की स्थापना की। इस संस्था के तहत वे 11 गांवों में महिलाओं को मेनस्ट्रुअल हेल्थ के बारे में जागरूक कर रही हैं, मुफ्त में मेनस्ट्रुअल कप वितरित कर रही हैं और डॉक्टरों की टीम के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे रही हैं। इसके अलावा, सीमा वर्मा ने ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लॉक प्रिंटिंग, कंप्यूटर क्लासेस और छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासेस जैसी योजनाओं की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, ताकि ग्रामीण लोग एक आत्मनिर्भर और स्वस्थ जीवन जी सकें।

सीमा बताती हैं शुरुआत में, उन्होंने यह सब अपने दोस्तों की आर्थिक मदद और अपनी बचत से किया। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन भी उन्हें आर्थिक सहयोग दे रहा है, जिससे उनका अभियान और भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

प्रकृति से जुड़ने का संदेश और केमिकल-फ्री खेती

सीमा का मानना है कि असली बदलाव गांवों से ही शुरू होता है। उन्हें पुणे के डॉ. गणेश नटराजन से प्रेरणा मिली, जो ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम कर रहे थे। उन्होंने समझा कि गांवों को तरक्की की दिशा में ले जाने के लिए वहां के लोगों को प्रकृति से जोड़ना जरूरी है। इसी सोच के साथ, उन्होंने किसानों को केमिकल-फ्री खेती की सलाह दी और उन्हें प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। हालांकि, इस काम की शुरुआत में उन्हें समाज और यहां तक कि अपने परिवार से भी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

सम्मान और योगदान

सीमा वर्मा को उनके समाज सेवा कार्य के लिए कई बार सम्मानित किया गया है। 2017 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप में नेशनल स्वच्छता अवार्ड से नवाजा गया था, जो उनकी स्वच्छता के प्रति किए गए योगदान की सराहना थी।

स्किल डेवलपमेंट की महत्ता

सीमा कहती हैं, "मेरा उद्देश्य है कि स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। केवल पढ़ाई से कुछ नहीं होगा। हमें ज्ञान का इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। हम बच्चों और महिलाओं को कंप्यूटर, गणित, लैंग्वेज और अन्य कौशल सिखाते हैं, जिससे वे अपने जीवन को बेहतर बना सकें।" उनका मानना है कि अगर किसी को हुनर सीखने का मौका मिले, तो वह अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज
न्यूज़

रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज

14 घंटे की पढ़ाई लाई रंग, पहले ही प्रयास में शानदार सफलता 12वीं रैंक से रचा इतिहास

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी
न्यूज़

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी

परिवार की आर्थिक परिस्थितियों और रोज़ी-रोटी की चुनौतियों के बावजूद खुशी ने मेहनत और लगन से अपना सफर तय किया

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में
न्यूज़

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में , भारतीय पहचान को दी वैश्विक पहचान

 नुपूर का मानना है कि अर्बन डिजाइन का उद्देश्य केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना नहीं, बल्कि स्थानीय मूल्यों, परंपराओं औ...

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो
न्यूज़

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो , बेटियां एआई में आस्था, मैराथन में शची

आस्था जैन ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहीं दूसरी ओर शची पाठक का चयन जापान में आयोजित...

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026
न्यूज़

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026 , में वक्ता होंगी इंदौर की उदिता

जनरेटिव एआई इवैल्यूएशन पर रखेंगी विचार

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5
न्यूज़

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5 , करोड़ का केमिकल-फ्री डेयरी कारोबार

कैंसर से सास के निधन से बदली ज़िंदगी-अपने व्यक्तिगत नुकसान को समाज के लिए मिशन में बदल दिया।