वुशु स्टार चैंपियनशिप : सतना की वैष्णवी ने रशिया में जीता सोना

blog-img

वुशु स्टार चैंपियनशिप : सतना की वैष्णवी ने रशिया में जीता सोना

छाया : अमर उजाला

• मास्को में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

भोपाल। 28 फरवरी से 5 मार्च तक रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्को वुशु स्टार चैंपियनशिप 2024 में मध्य प्रदेश के सतना की वैष्णवी त्रिपाठी  ने 48 किलोग्राम वेट में स्वर्ण पदक जीतकर देश और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। सोने के लिए हुए फाइनल मुकाबले में वैष्णवी ने रशिया की खिलाड़ी को हराया। इससे पहले रजत के लिए उन्होंने अफगानिस्तान की खिलाड़ी को हराया था।

वैष्णवी पांच भाई-बहन हैं और उनके पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वैष्णवी इसके पहले 2019 की जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजेता बनीं। पांच वर्ष पूर्व बड़ी बहन गीतांजलि को देखकर वैष्णवी ने आत्मसुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स वूशु को अपनाया था, लेकिन जिस खेल को इस खिलाड़ी ने अपनी सुरक्षा के लिए चुना, उसी में वे देश के लिए स्वर्ण जीत लाई। वैष्णवी ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट मास्को स्टार वूशु के 48 भार वर्ग में सोना जीता। वैष्णवी ने सांडा वर्ग में स्वर्ण जीता। वैष्णवी अब  2026 के एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्णिम प्रदर्शन करना चाहती हैं।

बड़ी बहन बनीं प्रेरणा

वैष्णवी की बड़ी बहन गीतांजलि भी वूशु खिलाड़ी है और देश के लिए 2022 में जॉर्जिया अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण जीत चुकी हैं। वैष्णवी के मुताबिक वही उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने और उनकी बहन ने पास में ही इस खेल का अभ्यास करते बच्चों को देखा तो उन्हें लगा कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए यह खेल बेहद अच्छा है। दोनों ने इसे अपनाया। गीतांजलि ने जल्द ही राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली।

संदर्भ स्रोत : अमर उजाला

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...