साईं एनसीओई की योगिता मंडावी

blog-img

साईं एनसीओई की योगिता मंडावी
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

छाया : मीडिया 24 न्यूज

भोपाल। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) भोपाल की जूडो खिलाड़ी योगिता मंडावी को खेल के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और प्रेरणादायक जीवन यात्रा के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों से संवाद किया व उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

योगिता की उपलब्धियां : 

योगिता ने वर्ष 2024 में साई भोपाल में प्रवेश लिया, जिसके बाद से जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण का परिचय दिया। रजत पदकः चौथी खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता, केरल (2024-25), कांस्य पदकः सब-जूनियर राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप, हैदराबाद (2025)

साहस और आत्मबल का अद्भुत उदाहरण 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पास स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र, हिरीं गांव से आने वाली योगिता की जीवन यात्रा साहस और आत्मबल का अद्भुत उदाहरण है। मात्र चार वर्ष की उम्र में अपने माता-पिता को खोने के बाद उनका पालन-पोषण बालिका गृह में हुआ, जहां उन्होंने 10 वर्ष की आयु में जूडो का प्रशिक्षण शुरू किया। केवल 14 वर्ष की आयु में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और आज वे देशभर के युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...