वाद-विवाद प्रतियोगिता में कई

blog-img

वाद-विवाद प्रतियोगिता में कई
पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं रक्षंदा

छाया: रक्षंदा खान 

भोपाल की रक्षंदा खान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली वाद-विवाद वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती हैं। इन प्रतियोगिताओं में उनके वक्तव्य कौशल ने उन्हें कई पुरस्कार दिलवाए हैं उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कोविड काल के दौरान हुई आदर्श संयुक्त राष्ट्र संघ (एमयूएन) की सभा में उन्हें मिली। भारत-अमेरिका की संयुक्त पहल में रक्षंदा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और विजेता बनी। वे राजनीति विज्ञान के अपने पसंदीदा क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। वे बताती हैं कि उनकी अम्मी रिजवाना अंजुम और अब्बू वसीम अख्तर ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहन दिया है। रक्षंदा के अब्बू हमेशा कहते हैं कि जब भी मौका मिले, अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हार्वर्ड में भाषण देने से पहले मैं डर रही थी लेकिन अब्बू की हौसला अफज़ाई से ही मैंने वहां देश का प्रतिनिधित्व किया और पुरस्कार जीता। वहां मुझे लोकतान्त्रिक शासन के उन्नयन पर बोलना था। इसके पहले रूस में मुझे महिला सशक्तिकरण पर बात करने और पुरस्कार हासिल करने का अवसर मिल चुका है। इस वक़्त मैं सिविल सर्विसेज में जाने की तैयारी कर रही हूं। इसके अलावा इस समय जलवायु परिवर्तन  को लेकर एक अभियान चला रही हूं और स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन संस्था से जुड़कर अपनी सेवाएं दे रही हूं। इसके तहत मैंने 100 बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया है। मुझे अपना भविष्य अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में दिखता है। इसी विषय में मैं मास्टर्स भी कर रही हूं। 

सन्दर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर

संपादन: मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत,
न्यूज़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत, , चांदनी और गुंजन ने जीता कांस्य 

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मप्र की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम
न्यूज़

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम

एमपी-सीजी में इकलौता चयन NCC के जरिए रूस में तिरंगा लहराएंगी सागर सारा पांडे मां का सपना पूरा करने के लिए रचा इतिहास,

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल
न्यूज़

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल

पुरुष प्रधान गीत गाकर हासिल किया नया मुकाम. उस क्षेत्र में अपना दखल दिया है जहां पुरुषों का वर्चस्व हुआ करता था.

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर
न्यूज़

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर

उनके प्रभावशाली विचारों से प्रभावित होकर, उन्हें अगली बार चीन में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है।

न्याय व्यवस्था में महिलाओं की
न्यूज़

न्याय व्यवस्था में महिलाओं की , कमी पर CJI सूर्यकांत का कड़ा रुख

सभी हाई कोर्ट के जजों को लिखा पत्र- हाईकोर्ट कॉलेजियम को महिला जजों की नियुक्ति को अपवाद के तौर पर नहीं, बल्कि सामान्य न...

सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की
न्यूज़

सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की , बिटिया को देतीं 1100 की फिक्स डिपोजिट

बेटियों के जन्म पर बजते हैं ढोल नगाड़े, तीन साल में 26 बेटियों का सुरक्षित भविष्य