भोपाल की शटलर पूनम तत्ववादी ​​​​​​​ने

blog-img

भोपाल की शटलर पूनम तत्ववादी ​​​​​​​ने
मोहाली में जीता महाराजा अग्रसेन टूर्नामेंट

छाया : इवनिंग टाइम्स

भोपाल। इंटरनेशनल शटलर, मास्टर्स में लगातार 9 बार की नेशनल चैंपियन भोपाल की पूनम तत्ववादी ने योनेक्स-सनराइज महाराजा अग्रसेन ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में 55 वर्ष वर्ग में महिला एकल का ख़िताब अपने नाम किया। साथ ही सरगुन अरोरा के साथ इसी वर्ग के महिला युगल में वे उपविजेता भी रहीं। यह टूर्नामेंट मोहाली (पंजाब) में खेला गया।

वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में 3 पदक जीतने वाली पूनम तत्वावादी ने 55 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ट्रेसी जोसफ (तमिलनाडु) को 21-16, 21-11 से तथा सेमी फाइनल में सरगुन अरोरा (छत्तीसगढ़) को आसानी से 21-9, 21-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ख़िताबी मुकाबले में पूनम से शीर्ष वरीय ज्योति सोमय्या (कर्नाटक) को कड़े मुकाबले में 21-16, 21-19 से पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सबसे बड़े खेल सम्मान विक्रम पुरस्कार से अलंकृत पूनम 10 वर्ष की उम्र से निरंतर बैडमिंटन खेल रही हैं। बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत रही पूनम ने बैंक में मैनेजर के पद से वीआरएस लिया है।

सन्दर्भ स्रोत: एक्शन इंडिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...