राजस्थान हाईकोर्ट : दिवंगत पुत्र की

blog-img

राजस्थान हाईकोर्ट : दिवंगत पुत्र की
संपत्ति में ‘मां का भी वैध अधिकार’

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति में उसकी मां को भी पत्नी और पुत्र के बराबर हिस्सा मिलने का हक है। यह आदेश न्यायाधीश गणेश राम मीणा ने हेमलता शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। मामला उनके मृत बेटे आनंद दाधीच की 1।07 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी से संबंधित था। इस फैसले ने न केवल मां के संपत्ति में अधिकार को मजबूत किया है बल्कि नॉमिनेशन और स्वामित्व के बीच अंतर को भी स्पष्ट किया है।

हेमलता शर्मा ने अपनी याचिका में दावा किया था कि सेशन कोर्ट ने केवल उन संपत्तियों में हिस्सा देने की बात कही थी, जिनमें नॉमिनी घोषित नहीं था। उन्होंने हाईकोर्ट से मांग की कि उनके बेटे की कुल संपत्ति में से एक-तिहाई हिस्सा यानी लगभग 35।92 लाख रुपये, उन्हें प्रदान किया जाए। हाईकोर्ट ने भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 की धारा 8 और 10 का हवाला देते हुए कहा कि मृतक की संपत्ति में मां, पत्नी और पुत्र का समान हिस्सा होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि नॉमिनी का मतलब केवल संपत्ति का प्रबंधन करना है, न कि उसका स्वामित्व हासिल करना।

ये था मामला

यह मामला तब सामने आया जब आनंद दाधीच की मृत्यु के बाद उनकी बीमा पॉलिसी की राशि 1।07 करोड़ रुपये का बंटवारा विवाद का विषय बन गया। हेमलता शर्मा ने दावा किया कि उनके बेटे ने कोई वसीयत नहीं छोड़ी थी और बीमा कंपनी ने नॉमिनी को पूरी राशि देने का निर्णय लिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने यह स्थापित किया कि नॉमिनी केवल ट्रस्टी की तरह काम करता है और संपत्ति का कानूनी उत्तराधिकारी नहीं बन सकता। कोर्ट ने बीमा कंपनियों को आदेश दिया कि वे इस फैसले की पालना सुनिश्चित करें और संपत्ति का बंटवारा कानूनी उत्तराधिकारियों के बीच समान रूप से करे। 

न्यायाधीश गणेश राम मीणा ने अपने फैसले में कहा, “भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के तहत, मृतक की संपत्ति में मां का हक उतना ही है जितना पत्नी और पुत्र का। नॉमिनेशन का उद्देश्य केवल प्रशासनिक सुविधा है, न कि स्वामित्व का निर्धारण।” 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...