छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : गैर पुरुष के साथ रहने

blog-img

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : गैर पुरुष के साथ रहने
वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने दुर्ग फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए महिला की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यदि पत्नी बिना किसी पर्याप्त कारण के पति और बच्चों को छोड़कर चली जाती है और किसी अन्य पुरुष के साथ समय बिताती है, तो वह सीआरपीसी की धारा 125(4) के तहत गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं होती।

पत्नी ने लगाया था गुजारा भत्ता का आवेदन

भिलाई निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण के लिए आवेदन दायर किया था। महिला का कहना था कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और पति की सहमति से कोचिंग के लिए दिल्ली गई थी। उसने यह भी दावा किया कि उसके पति का व्यवसाय अच्छा चलता है और उसकी मासिक आय करीब 3 लाख रुपए है। महिला ने कोर्ट से हर महीने 1 लाख रुपए गुजारा भत्ता देने की मांग की थी।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

महिला के पति ने कोर्ट में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 11 नवंबर 2022 को उसकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। पति का आरोप था कि पत्नी घर से गहने और जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई और अपने दो छोटे बच्चों को भी छोड़ दिया। इस मामले में पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी।

जांच में सामने आया दिल्ली जाने का मामला

बाद में जांच में पता चला कि महिला एक अन्य व्यक्ति और अपनी बहन के साथ फ्लाइट से दिल्ली गई थी। बताया गया कि वह वहां करीब 10 से 11 दिन तक रुकी रही और इस दौरान परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। दुर्ग फैमिली कोर्ट ने मामले में पेश किए गए सबूतों और परिस्थितियों को देखते हुए महिला की भरण-पोषण याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद महिला ने इस फैसले को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट ने क्या कहा

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिला ने बिना किसी पर्याप्त कारण के पति का घर और बच्चों को छोड़ दिया। अदालत ने यह भी कहा कि किसी अन्य पुरुष के साथ 10–11 दिन तक बाहर रहना और परिवार को सूचना न देना स्वैच्छिक परित्याग (Voluntary Desertion) माना जाएगा। ऐसी स्थिति में सीआरपीसी की धारा 125(4) के तहत पत्नी गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं रहती।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



हिप्र हाईकोर्ट : विवाहेतर संबंधों को
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : विवाहेतर संबंधों को , नहीं मिल सकती 'न्यायिक मान्यता'

शादीशुदा महिला की कस्टडी के लिए याचिका खारिज हुई। हाई कोर्ट ने वैवाहिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया।

अहमदाबाद फैमिली कोर्ट: पति की सहमति के
अदालती फैसले

अहमदाबाद फैमिली कोर्ट: पति की सहमति के , बिना 'खुला' के जरिए तलाक की इजाजत,

अदालत ने एक दंपती की शादी को खत्म घोषित कर दिया है. इसके साथ ही नाबालिग बेटे की कस्टडी मां को सौंप दी गई है.

जयपुर फैमिली कोर्ट : सोशल मीडिया पर व्यवहार बना
अदालती फैसले

जयपुर फैमिली कोर्ट : सोशल मीडिया पर व्यवहार बना , मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक

जयपुर फैमिली कोर्ट ने एक मामले में पत्नी के सोशल मीडिया व्यवहार को मानसिक क्रूरता मानते हुए पति को तलाक की डिक्री प्रदान...

सरकारी पैनलों में महिला वकीलों को 30%
अदालती फैसले

सरकारी पैनलों में महिला वकीलों को 30% , आरक्षण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सरकारी कानूनी पैनलों और लॉ ऑफिसर पदों में महिला वकीलों को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और र...

“पत्नी को छोड़ना जिम्मेदारी से भागने का बहाना”: कलकत्ता हाईकोर्ट
अदालती फैसले

“पत्नी को छोड़ना जिम्मेदारी से भागने का बहाना”: कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिव्यांग महिला को पुलिस सुरक्षा में ससुराल भेजने का आदेश देते हुए कहा कि पति पत्नी की बीमारी का बहान...