राधा शर्मा -आदिवासी क्षेत्र की बेटियों

blog-img

राधा शर्मा -आदिवासी क्षेत्र की बेटियों
को आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षिका

हाल ही में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित धार जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाग में पदस्थ शिक्षिका राधा शर्मा ने आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राधा ने उन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा, जिनके माता-पिता मजदूरी के लिए पलायन कर जाते हैं। उन्होंने घर-घर जाकर पालकों को शिक्षा के महत्व को समझाया और बच्चों का विद्यालय में पुनः नामांकन सुनिश्चित किया। आज उन छात्राओं में से कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता बनकर आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं और समाज सेवा में लगी हैं।

कोरोना काल में भी नहीं रुकी शिक्षा

कोविड-19 के दौरान जब स्कूल बंद थे, तब राधा शर्मा ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देते हुए Google Meet और Zoom के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कीं। उन्होंने Google Forms के माध्यम से पूरे धार जिले के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित कर शिक्षण को सतत बनाए रखा।

मास्टर ट्रेनर के रूप में सक्रिय भूमिका

राधा शर्मा मास्टर ट्रेनर के रूप में भी कार्यरत हैं। वे अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करती हैं। साथ ही विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, तनाव प्रबंधन और व्यावसायिक कौशल के लिए तैयार करती हैं, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।

जनजातीय क्षेत्र में किया प्रेरणादायक कार्य

राधा शर्मा ने बताया कि वे वर्ष 2003 से जनजातीय कार्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं। जिस क्षेत्र में उनका विद्यालय स्थित है, वह पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्र है, जहां अधिकांश परिवार मजदूरी से जुड़े हुए हैं और घरों के बीच काफी दूरी है। ऐसे में उन्होंने प्रत्येक घर पहुंचकर अभिभावकों को शिक्षा के लाभ समझाए। इसके परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय से जुड़ने लगे।

योग के क्षेत्र में भी सराहनीय योगदान

राधा शर्मा एक प्रशिक्षित योग शिक्षिका भी हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए निशुल्क योग शिविरों का आयोजन कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उनके इस कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2024 में राज्य स्तरीय 'योगिनी अवार्ड' से सम्मानित किया गया। वे विद्यालय में भी विद्यार्थियों को योग और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : हरिभूमि 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड
न्यूज़

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया व्याख्यान, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सम्मेलन में की शिरकत

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...