पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट :  पति का वैवाहिक

blog-img

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट :  पति का वैवाहिक
बंधन से बाहर संबंध पत्नी के साथ क्रूरता

पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि वैवाहिक बंधन से बाहर किसी महिला के साथ पति का बिना किसी कारण के संबंध रखना पत्नी के साथ क्रूरता है। सुनवाई के दौरान जस्टिस सुधीर सिंह और जस्टिस सुखविंदर कौर की पीठ ने कहा है कि यह किसी भी रिश्ते के टूटने का कारण बन सकता है। कोर्ट में एक ऐसे मामले पर सुनवाई चल रही थी जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी से तलाक की मांग की थी क्योंकि उसकी पत्नी ने उस पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे।

हाइकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा “हालांकि पति का कहना है कि उसका महिला के साथ कोई अवैध संबंध नहीं था, फिर भी हमने यह देखा है कि वैवाहिक संबंध के बाहर किसी महिला के साथ संबंध बनाए रखना, वह भी बिना किसी उचित स्पष्टीकरण के, निश्चित रूप से क्रूरता के बराबर है। यह वैवाहिक रिश्ते में दरार पैदा करने के लिए पर्याप्त है।” 

2011 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक दोनों ने 2011 में शादी की थी और उनका एक बच्चा भी है। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसके और उसके परिवार के साथ बेहद क्रूरता से पेश आती थी। उसने यह तर्क भी दिया कि अवैध संबंधों के आरोपों ने उनके विवाह में दरार पैदा कर दी है। हालांकि पत्नी ने कहा कि उसने एक बार अपने पति को पार्क में एक महिला के साथ देखा था और जब उसने उससे इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसकी कंपनी में काम करती है। कोर्ट ने कहा कि पारिवारिक कोर्ट के निष्कर्षों के मुताबिक एक वीडियो में पति को एक महिला के साथ फ्लैट से बाहर आते हुए देखा गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि पति ने उस महिला और अपने नाम पर एक कंपनी पंजीकृत की थी।

कोर्ट ने पति के तर्क को खारिज करते हुए कहा “अपीलकर्ता ने स्वीकार किया है कि वह उस महिला से लंबे समय से परिचित था और वह उसके साथ कई बार हवाई जहाज और ट्रेन से यात्रा कर चुका था और वह उसके साथ गोवा भी गया था। हमारी राय में इस रिश्ते के बिगड़ने का कारण पति ही है।” गौरतलब है कि शख्स ने फैमिली कोर्ट के 2023 के फैसले को रद्द करने की अपील की थी जिसमें उसे तलाक की मंजूरी नहीं मिली थी।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...