राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भोपाल की आयुषी

blog-img

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भोपाल की आयुषी
का चयन, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली स्वयंसेवक आयुषी सिन्हा को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राष्ट्रीय पुरस्कार 2022-23 के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें समाजोपयोगी कार्यों, सेवा भावना और एनएसएस के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिया जा रहा है। आयुषी ने स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, लैंगिक समानता, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और कोविड-19 जागरूकता जैसे विषयों पर सक्रिय योगदान दिया है। इनके प्रयासों से न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

 29 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर कुलपति ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय और प्रदेश दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई प्रेरणा की उम्मीद जताई। 

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड
न्यूज़

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया व्याख्यान, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सम्मेलन में की शिरकत

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...