एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 : मध्यप्रदेश की मानसी रघुवंशी ने जीता स्वर्ण

blog-img

एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 : मध्यप्रदेश की मानसी रघुवंशी ने जीता स्वर्ण

छाया : लाइव वीएनएस 

कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश खेल अकादमी की प्रतिभाशाली शूटर मानसी रघुवंशी ने जूनियर महिला वर्ग की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 16 से 30 अगस्त तक आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में एशिया के 27 देशों के 748 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और कुल 120 इवेंट्स खेले जा रहे हैं। 

मानसी ने अपने सटीक निशानों और धैर्यपूर्ण खेल से प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन एकाग्रता और कौशल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी युवाओं को खेल से जुड़ने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भी मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन कर देश-प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’