पिपरिया की मोहिनी का राष्ट्रीय सब जूनियर

blog-img

पिपरिया की मोहिनी का राष्ट्रीय सब जूनियर
बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

छाया : देशबन्धु

पिपरिया की बेटी मोहिनी ठाकुर (पीहू) का चयन असम राज्य के जोरहाट जिले में आयोजित सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मोहिनी सांदीपनि शासकीय आरएनए विद्यालय पिपरिया की कक्षा सातवीं की छात्रा है। 

नर्मदापुरम जिला फुटबॉल संघ सचिव दीपक परदेशी ने बताया कि मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा इंदौर शहर के महू में 4 से 14 अगस्त तक खिलाड़ियों को शिविर में प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में मध्यप्रदेश के शहडोल मंडला, जबलपुर, इंदौर महू, भोपाल, रायसेन, बड़वानी, बालाघाट जिलों की 30 बालिका खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये मध्यप्रदेश टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। मोहिनी सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित होने वाली पिपरिया से पहली खिलाड़ी है। असम में मध्य प्रदेश टीम का पहला मुकाबला कर्नाटक, दूसरा बिहार और तीसरा पंजाब राज्य की टीमों से होगा।

सचिन स्पोर्ट्सपिपरिया के कोच सचिन पुर्विया ने बताया कि आरएनए खेल मैदान पर खिलाड़ियों को निःशुल्क फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहाँ मोहिनी विगत 3 वर्षों से नियमित अभ्यास कर रही है। इसके पूर्व मोहिनी 14 वर्ष आयु वर्ग में भी राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप में उपविजेता सांदीपनि विद्यालय टीम की सदस्य रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : देशबन्धु समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’