पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट :पत्नी और बच्चों की

blog-img

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट :पत्नी और बच्चों की
बुनियादी वित्तीय जरूरतें पूरी न करना क्रूरता

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि पत्नी और बच्चों की बुनियादी वित्तीय जरूरतें पूरी न करना पति की क्रूरता है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी जालंधर की फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली पति की याचिका को खारिज करते हुए की है। याचिका दाखिल करते हुए पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी अपने बच्चे के साथ वैवाहिक घर छोड़कर चली गई है, जो क्रूरता है। यह भी कहा गया कि याची को किसी दूर के रिश्तेदार के माध्यम से पता चला कि पत्नी विदेश चली गई है और उसके माता-पिता ने उसका पता बताने से इन्कार कर दिया। फैमिली कोर्ट ने पाया था कि यह याची ही था जिसने पत्नी और बच्चे का भरण-पोषण नहीं किया और उन्हें असहाय छोड़ दिया। 

फैमिली कोर्ट के समक्ष तलाक याचिका में पत्नी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ, लेकिन अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अपने वैवाहिक दायित्वों को निभाने में विफल रहने के बाद, अपीलकर्ता-पति को तलाक की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसे में फैमिली कोर्ट ने तलाक के लिए दाखिल पति की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ पति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट में पत्नी ने दलील दी कि पति इटली में रहता था और शादी के बाद याची ने उसे भी वहां ले जाने का वादा किया था। 2009 में उसने बच्चे को जन्म दिया और याची 2011 में भारत आया और फिर से उसे इटली ले जाने का वादा दोहराया लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी और बच्चों की बुनियादी वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करना पति का दायित्व होता है और यदि वह इसमें विफल रहता है तो यह परिवार के प्रति उसकी क्रूरता है। ऐसे में इस प्रकार के आचरण वाला पति तलाक का हकदार नहीं है। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने पति की अपील खारिज कर दी।

संदर्भ स्रोत : अमर उजाला

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...