अर्जुन अवार्ड के लिए प्राची नामांकित,

blog-img

अर्जुन अवार्ड के लिए प्राची नामांकित,
सैय्यदा मासूमा करेंगी मप्र का प्रतिनिधित्व

भोपाल। मप्र की केनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है वहीं स्केटर सैय्यदा मासूमा फातिमा राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

एमपीएकेसीए के अध्यक्ष पीएस बुन्देला ने बताया कि भोपाल मप्र के खिलाड़ियों ने विगत माह आयोजित एशियन गेम्स में पैरा कैनो एशियन गेम्स में स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त  करने वाली मप्र की प्राची यादव का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। प्राची कैनो की पहली अर्जुन अवार्डी भारतीय महिला होंगी। उल्लेखनीय है कि प्राची ने वर्ष 2020 टोक्यो में आयोजित पैरालिंपिक विश्व कप में कांस्य पदक  जीतकर इतिहास रचा था।  वे  कैनो में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 18 से 25 दिसम्बर 2023 तक चेन्नई में  आयोजित 61वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (कन्या समूह) इनलाइन स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में स्केटर सैय्यदा मासूमा फातिमा मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। 18 वर्ष की सैय्यदा इनलाइन स्केटिंग खेल में राष्ट्रीय, राज्य संभाग और जिला स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 112 पदक प्राप्त कर चुकी हैं।  टीटी नगर स्टेडियम में स्केटिंग कोच साजिद खान के मार्गदर्शन में मासूमा स्केटिंग एरिना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।  

सन्दर्भ स्रोत: पीपुल्स 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...