दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक देने से पति-पत्नी और

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक देने से पति-पत्नी और
परिवार पर नहीं लग सकता कलंक

नई दिल्ली। तलाक की अपील याचिका को मंजूर करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि तलाक देने से पति-पत्नी या उनके परिवार का न तो अपमान होता है और न ही इससे कलंक लग सकता है। तलाक देने से परिवार पर कलंक लगने के पति के तर्क को ठुकराते हुए अदालत ने कहा कि दोनों पक्ष शिक्षित हैं और यह तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि तलाक देने से उन पर या उनके परिवार पर कलंक लगेगा। अदालत ने आगे कहा कि दोनों पक्ष बीते दस सालों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और इस बात की कोई संभावना भी नहीं है कि उनके रिश्ते में कोई सुधार हो।

दोनों पक्ष 25 अप्रैल 2012 से रह रहे अलग 

पारिवारि अदालत के निर्णय पर सवाल उठाते हुए अदालत ने कहा कि ट्रायल कोर्ट यह नहीं देख सकी कि दोनों पक्ष 25 अप्रैल 2012 से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच अविश्ववास है। यही वजह है कि अपीलकर्ता महिला ने प्रतिवादी पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी और पति से कोई भी भरण-पोषण की मांग नहीं की थी।

दोनों के रिश्ते में सुधार की कोई संभावना नहीं-अदालत

न्यायमूर्ति राजीव शकधर व न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने कहा कि दोनों पक्ष बीते दस साल से अलग रह रहे हैं और उनकी रिश्ते में सुधार की कोई संभावना नहीं है। अदालत ने कहा कि शादी को जारी रखने से दोनों पक्षों तकलीफ होगी और यह मानसिक क्रूरता बढ़ाएगी। ऐसे में उक्त तथ्यों व परिस्थितियों को देखते हुए अपीलकर्ता महिला और प्रतिवादी को तलाक दिया जाता है।

संदर्भ स्रोत: दैनिक जागरण

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...