उत्तराखंड हाईकोर्ट : पति-पत्नी में छोटी-मोटी लड़ाई क्रूरता नहीं

blog-img

उत्तराखंड हाईकोर्ट : पति-पत्नी में छोटी-मोटी लड़ाई क्रूरता नहीं

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक महिला की ओर से अपने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दायर तलाक की याचिका को खारिज करने के जिला कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि महिला यह साबित नहीं कर पाई कि उसके पति ने शारीरिक या मानसिक रूप से कोई क्रूरता की है।

ऊधमसिंह नगर निवासी जोड़े की शादी फरवरी 2013 में हुई थी। महिला ने मई 2016 में एक बच्चे को जन्म दिया। पति अपने पिता के पारिवारिक व्यवसाय में मदद करता है, जबकि पत्नी एक प्राइवेट नौकरी करती है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले में निर्णय पारित करते हुए कहा है कि यह भी तय कानून है कि पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी लड़ाई या झगड़ा क्रूरता नहीं, रिश्ते का हिस्सा माना जाता है। 

कोर्ट ने यह भी कहा कि कानून में ‘क्रूरता’ शब्द की स्पष्ट परिभाषा नहीं है। इस संबंध में, हाईकोर्ट ने समर घोष बनाम जया घोष मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला दिया, जिसमें मानसिक क्रूरता के मामलों से संबंधित मानवीय व्यवहार के उदाहरण दिए गए हैं। 

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के इस अवलोकन का हवाला दिया, विवाहित जीवन को समग्र रूप से देखा जाना चाहिए और कई सालों में कुछ अलग-थलग घटनाएं क्रूरता नहीं मानी जाएंगी। गलत व्यवहार काफी लंबे समय तक लगातार होना चाहिए, जिससे रिश्ता इस हद तक खराब हो जाए कि एक जीवनसाथी के कार्यों और व्यवहार के कारण, पीड़ित व्यक्ति दूसरे के साथ रहना असंभव समझे, तो इसे मानसिक क्रूरता माना जा सकता है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की
अदालती फैसले

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की , डिक्री न मानने पर पति को तलाक का हक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पति को धारा 13(1A)(ii) के तहत तलाक का अधिकार दिया पत्नी ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की डिक्री...

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर , संबंध रखने वाली महिला रिश्तेदार नहीं

कोर्ट ने कहा -  'रिश्तेदार' शब्द का अर्थ एक कानूनी और सामाजिक दर्जा (Status) होता है, जो विवाह या खून के रिश्ते से जुड़ा...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा