55 की उम्र में भोपाल की

blog-img

55 की उम्र में भोपाल की
ज्योति ने फ़तह किया एवरेस्ट

छाया : दैनिक भास्कर

मध्यप्रदेश भोपाल की ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट फ़तह करने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। उन्होंने 55 साल की उम्र में यह कारनामा करके दिखाया है। ज्योति ने 8848.86 मीटर की उंचाई पर जाकर यह कारनामा किया है। वे 19 मई को सुबह 6:30 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची। इससे पहले वे एल्ब्रस, किलिमंजारो, आइलैंड पीक और कोसियुज़्को सहित कई चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। ज्योति को बेस कैंप में वापस आने में कम से कम 2 दिन का समय अभी लगेगा।

उनसे पहले एवरेस्ट फ़तह करने वाली सबसे उम्रदराज महिला संगीता बाहल थी। उन्होंने यह कारनामा 53 साल की उम्र में करके दिखाया था। संगीता के 2018 की 19 मई को एवरेस्ट फ़तह करने के ठीक 6 साल बाद ज्योति ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।

दूसरे प्रयास में फतेह की चोटी

पर्वतारोही ज्योति रात्रे का माउंट एवरेस्ट की चोटी फ़तह करने का यह दूसरा मौका था। इससे पहले 2023 में भी उन्होंने एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने का प्रयास किया था। उस समय उन्हें 8,160 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर खराब मौसम के चलते लौटना पड़ा था।

खराब मौसम की बावजूद जीती जंग

इस बार भी जब ज्योति रात्रे एवरेस्ट फ़तह करने निकलीं, तो उन्हें खराब मौसम का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण उन्हें चार रातों के लिए 7,800 मीटर की ऊँचाई पर ल्होत्से कैंप में रहना पड़ा। इसके अलावा आखिरी शिखर पर पहुंचने से पहले भी उन्हें एवरेस्ट कैंप पर एक रात रुकना पड़ा था। हालांकि इस बार ज्योति ने मौसम से अपनी जंग जीत ली और एवरेस्ट फ़तह कर लिया।

कोरोना काल पर्वतारोही बनने की शुरुआत 

पर्वतारोही बनने की ज्योति की यात्रा कोविड-19 महामारी के दौरान शुरु हुई। पर्वतारोही ज्योति एक उद्यमी भी हैं, उनका  भोपाल में स्कूल यूनिफॉर्म का व्यवसाय है। इस बार एवरेस्ट फ़तह करने ज्योति बोलीविया के पर्वतारोही डेविड ह्यूगो अयाविरी क्विस्पे के नेतृत्व में 15 सदस्यीय अभियान टीम का हिस्सा थी।

संदर्भ स्रोत : द सूत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...