सुगम संगीत की गज़ल गायिका भारती

blog-img

सुगम संगीत की गज़ल गायिका भारती
विश्वनाथन को मिला टॉप ग्रेड सम्मान

छाया : भारती विश्वनाथन के फेसबुक अकाउंट से

भोपाल। आकाशवाणी भोपाल में सुगम संगीत की गज़ल गायिका भारती विश्वनाथन को आकाशवाणी महानिदेशालय की ओर से आकाशवाणी में सबसे उच्च अवॉर्ड टॉप ग्रेड सम्मान मिला है। बता दें कि भारती देश के प्रमुख स्थानों पर अपनी संगीतमय प्रस्तुति दे चुकी हैं। गौरतलब है कि भारती सुगम संगीत के क्षेत्र में ये सम्मान प्राप्त करने वाली भोपाल की पहली और प्रदेश की तीसरी महिला कलाकार हैं। चयन प्रक्रिया के लिए केंद्रीय स्वर परिक्षण बोर्ड द्वारा 18 अक्टूबर 2022 को गजल गायन की रिकॉर्डिंग की गई थी, जिसकी घोषणा और प्रमाण पत्र हाल ही में दिया गया है। टॉप ग्रेड मिलने के बाद कलाकार अपने नाम के आगे पंडित और उस्ताद लगा सकते हैं।

भारती ने महज 4 वर्ष की उम्र से अपनी माँ श्रीमती गिरिजा विश्‍वनाथन से गायन की का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था. प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद  उन्होंने पद्मश्री उस्‍ताद अब्दुल लतीफ खाँ साहब से गजल, शास्‍त्रीय एवं उपशास्‍त्रीय गायन की विधिवत शिक्षा प्राप्‍त की तथा श्री किरण देशपांडे से संगीत की बारीकियों को समझा। गजल, निर्गुण भजन, एवम् भावगीत गायन में दक्ष भारती आकाशवाणी/दूरदर्शन की ‘ए’  श्रेणी कलाकार होने के साथ ही उन्हें  भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद (ICCR)  के पैनल में मान्य कलाकार का दर्जा प्राप्त है। अनेक पुरस्कारों से सम्मानित भारती के 2 ग़ज़ल अल्बम ‘मुलाकात’ एवं ‘एक इशारा’ रिलीज हो चुके हैं।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...