भोपाल की स्वाति ने अभिनय की

blog-img

भोपाल की स्वाति ने अभिनय की
खातिर छोड़ी सरकारी नौकरी

छाया : नव दुनिया

भोपाल। शेमारू टीवी पर प्रसारित हो रहे बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक 'चाहेंगे तुम्हें इतना' में भोपाल की स्वाति शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहीं हैं।  भोपाल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल से पढ़ाई करने वाली स्वाति का मुंबई में पोस्टिंग के दौरान अभिनय के प्रति रुझान बढ़ा और उन्होंने बैंक अफसर की शानदार नौकरी से त्यागपत्र देकर अभिनय को करियर के रूप में चुना। ख़ास बात यह है कि टैक्नोक्रेट इंस्टीटयूट भोपाल से इंजीनियरिंग करने वाली स्वाति ने अभिनय का कोई कोर्स नहीं किया है। 

नौकरी में ट्रेनिंग के बीच दिया ऑडिशन

बता दें कि स्वाति ने इंजीनियरिंग करने के बाद बैंक आफ बड़ौदा में स्केल वन अफसर की नौकरी हासिल की थी। उनकी पहली पोस्टिंग गुजरात में हुई थी। बैंक की ट्रेनिंग के लिए उन्हें मुंबई जाना होता था। इस दौरान एक दोस्त के माध्यम से उन्होंने ऑडिशन दिया। फिर उन्हें कुछ विज्ञापन फिल्मों और केटलाक शूट के ऑफर मिलने लगे। कैडबरी के एक होर्डिंग में अपना फोटो लगा देख उन्हें मॉडलिंग का चस्का लगा।

इसी बीच उनका तबादला अहमदाबाद से मुंबई हो गया। मुंबई में काम करते हुए उन्होंने ऑडिशन देना जारी रखा और स्टार प्लस के शो ‘ये हैं चाहते’ के तीसरे सीजन में उन्हें काम मिल गया। यह शो पांच महीने चला इस दौरान अभिनय के साथ ऑफिस वालों के सहयोग से वे नौकरी भी करती रहीं। शो खत्म होने के बाद जब उन्होंने ऑफिस ज्वाइन किया तो इसी बीच दूसरा शो 'चाहेंगे तुम्हें इतना' मिल गया। तब उन्होंने पूरे मन से अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपनी स्थिर सरकारी नौकरी छोड़ने का फैसला किया। अब वे एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले शेमारू उमंग चैनल पर प्रसारित शो 'चाहेंगे तुम्हें इतना' एक बहू ‘आशी’  के रूप में मुख्य किरदार निभा रही हैं।

ऑफिस के वाशरूम में निकालती थी मेकअप

सरकारी नौकरी का नियम है कि आप ऐसा कोई दूसरा काम नहीं कर सकते, जिससे आपको आर्थिक लाभ हो रहा हो। इसलिए मैंने तीन माह पहले त्यागपत्र दिया था, जो कुछ दिन पहले ही मंजूर हुआ। स्वाति ने बताया कि नौकरी और ऑडिशन के बीच सामंजस्य बैठाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। सुबह जल्दी उठना, भारी मेकअप करना, ऑडिशन देना फिर ऑफिस भागना। ऑडिशन का मेकअप ऑफिस के वाशरूम में निकालकर अपना काम संभालती थी।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया

सम्पादन : मीडियाटिक

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...