तेलंगाना हाईकोर्ट : अच्छी कमाई करने वाली बेटी

blog-img

तेलंगाना हाईकोर्ट : अच्छी कमाई करने वाली बेटी
को भी मिलेगा, माता-पिता की संपत्ति में हिस्सा

तेलंगाना हाईकोर्ट ने बेटियों के हक में अहम फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बेटी की अगर वित्तीय स्थिति ठीक है, तब भी  वह अपने पिता की संपत्ति की हकदार होगी। अपने माता-पिता की संपत्ति के बंटवारे के संबंध में अपनी बहन के पक्ष में जिला अदालत के फैसले के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए  उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एमजी प्रियदर्शिनी ने ये टिप्पणी की।

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने हाल ही में माना कि एक बेटी को अपने पिता की अर्जित संपत्तियों में अपना हिस्सा मांगने के अधिकार से केवल उसकी अच्छी वित्तीय स्थिति के कारण इनकार नहीं किया जा सकता है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एक व्यक्ति की  अपील को खारिज करते हुए किया है। 

अपीलकर्ता है भाई 

दरअसल अपीलकर्ता भाई ने कोर्ट में वसीयत जमा करते हुए यह कहा कि मेरी बहन की वित्तीय स्थिति अच्छी है, इसलिए वह पिता की अर्जित संपत्ति की हकदार नहीं है। इसपर अदालत ने कहा कि केवल इसलिए कि बहन की वित्तीय स्थिति अच्छी है, उसके पिता की अर्जित संपत्तियों में हिस्सेदारी मांगने के अधिकार से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कथित दहेज संपत्ति में हिस्सा नहीं माना जाएगा

कोर्ट ने ये भी साफ किया कि बहन को दिया गया दहेज भुगतान का हिस्सा नहीं माना जा सकता। भाई की तरफ से दहेज को उसकी संपत्ति का हिस्सा बताया गया था। कोर्ट ने कहा कि यदि बहन को उसकी शादी के समय ही पारिवारिक संपत्तियों में उसका हिस्सा आवंटित कर दिया गया था। अदालत ने इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि अपीलकर्ता की बहन का इरादा केवल अलिखित विभाजन का लाभ उठाकर अपने भाई के स्वामित्व वाली संपत्तियों का दावा करना था। 

संदर्भ स्रोत : इंडिया डेली

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गुजरात हाईकोर्ट : तलाक के ल‍िए 6 महीने का कूल‍िंग-पीरियड जरूरी नहीं?
अदालती फैसले

गुजरात हाईकोर्ट : तलाक के ल‍िए 6 महीने का कूल‍िंग-पीरियड जरूरी नहीं?

हाईकोर्ट ने दर्ज किया है कि पति-पत्नी दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों जवान हैं। भविष्य में दोनों के साथ रहने के...

दिल्ली हाईकोर्ट : दोबारा शादी के बाद भी नहीं
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : दोबारा शादी के बाद भी नहीं , रुकेगी सरकारी कर्मचारी के विधवा की पेंशन

माता-पिता का तर्क था कि विधवा की शादी से वह परिवार से अलग हो गई, इसलिए आश्रित माता-पिता को पेंशन मिलनी चाहिए।

मप्र हाईकोर्ट :  लंबी जुदाई और आर्थिक
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : लंबी जुदाई और आर्थिक , अस्थिरता भी ‘मानसिक क्रूरता

अदालत ने पत्नी की तलाक याचिका को स्वीकार कर लिया और फैमिली कोर्ट बैतूल के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें तलाक की मांग क...

कर्नाटक हाईकोर्ट : 498-A केवल गंभीर क्रूरता पर
अदालती फैसले

कर्नाटक हाईकोर्ट : 498-A केवल गंभीर क्रूरता पर , लागू, वैवाहिक असंगति या अपूर्ण विवाह पर नहीं

अदालत ने कहा— “छोटी-मोटी पारिवारिक नोक-झोंक को अपराध बनाकर धारा 498-A के तहत मामला दर्ज कर देना कानून का दुरुपयोग है।”

बिलासपुर हाईकोर्ट : सबूत के बिना जीवनसाथी
अदालती फैसले

बिलासपुर हाईकोर्ट : सबूत के बिना जीवनसाथी , पर अफेयर के आरोप लगाना मानसिक क्रूरता

पत्नी के आरोप बेबुनियाद, डॉक्टर पति को मिला तलाक, पत्नी को मिलेगा 25 लाख गुजारा भत्ता

दिल्ली हाई कोर्ट : बहू का रहने का अधिकार मालिकाना हक नहीं
अदालती फैसले

दिल्ली हाई कोर्ट : बहू का रहने का अधिकार मालिकाना हक नहीं

कोर्ट ने साफ कहा है कि यह अधिकार सुरक्षा से जुड़ा है, खासतौर पर तब, बुज़ुर्ग सास-ससुर को मानसिक और शारीरिक नुकसान हो रहा...