सेज़ इंडिया टैलेंट रनवे सीजन 2 की विनर बनी डॉ. नीलिमा सिंह

blog-img

सेज़ इंडिया टैलेंट रनवे सीजन 2 की विनर बनी डॉ. नीलिमा सिंह

छाया: जबलपुर दर्पण डॉट इन

जबलपुर। कहते हैं अगर मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो हर राह आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शहर की डॉ. नीलिमा सिंह ने। वे हाल ही में मुंबई में हुए मिसेज इंडिया टैलेंट रनवे 2 की विनर बनी हैं। मुंबई में टैलेंट फुल ऑन के संचालक अभिषेक सुमन, 40 आरटीएफ मीडिया और जानी मानी फैशन डिजाइनर स्वाति सिन्हा द्वारा आयोजित शो में देश के कोने-कोने से मिस, मिस्टर, मिसेज और किड्स कैटेगरी में ऑडिशन द्वारा फाइनलिस्ट चुने गए। डॉ. नीलिमा ने ब्यूटी एंड ब्रेन के कॉम्बिनेशन से जजेस का दिल जीता। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध कलाकार करण शर्मा के हाथों से प्रदान किया गया। शो में बॉलीवुड व टीवी जगत की कई जानी मानी हस्तियां शामिल रहीं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. नीलिमा गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, उन्होंने नर्सिंग में पीएचडी की है। इसके साथ ही वे कई सामाजिक और सांस्कृतिक उपक्रमों से भी जुड़ी हैं। नृत्य, नाटक, अभिनय, रैंप वॉक, मॉडलिंग, व्यक्तित्व विकास इत्यादि में उनकी रुचि है और वे इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहीं हैं।

ऐसे शुरू हुआ सिलसिला

डॉ. नीलिमा ने बताया कि उनकी मॉडलिंग यात्रा वर्ष 2020 में शुरू हुई, जब उन्होंने प्रतिष्ठित टैलेंट रनवे फैशन शो में मिसेज मध्य प्रदेश 2020 का खिताब जीता। वही उन्होंने वर्ष 2022 में मिसेज इंडिया परसोना का खिताब भी जीता। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में योगदान को देखते हुए उन्हें 2023 में नारी शक्ति पुरस्कार भी दिया गया। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रिचा बत्रा पाल द्वारा आयोजित डिजाइनर रनवे सीजन 2 कार्यक्रम में शो स्टॉपर के रूप में भी उन्हें आमंत्रित किया गया। नीलिमा शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर जज व जूरी मेंबर भी शामिल होती रहीं हैं,वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में भी पूरी तरह सक्रिय हैं।

सन्दर्भ स्रोत : जबलपुर दर्पण

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...