डॉ. पल्लवी को अमेरिका में मिला

blog-img

डॉ. पल्लवी को अमेरिका में मिला
इमेजिंग इन्फार्मेटिक्स इनोवेटर अवार्ड

छाया : मीडियावाला

अमेरिका में जानी-मानी साइंटिस्ट डॉ. पल्लवी तिवारी को कैंसर एप्लीकेशन्स में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित इमेजिंग इन्फॉर्मेटिक्स इनोवेटर अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्हें यह अवार्ड सोसाइटी ऑफ इमेजिंग इन्फॉर्मेटिक्स इन मेडिसिन संस्था द्वारा हाल ही में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में दिया गया। सम्मान स्वरूप 1500 डॉलर की सम्मान राशि (करीब एक लाख भारतीय रुपए) और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में हर साल दुनियाभर के डॉक्टर, इंजीनियर, रिसर्चर्स और इन्फॉर्मेटिक्स विशेषज्ञों को एक साथ बुलाया जाता है। डॉ. पल्लवी अमेरिका में विस्कॉन्सिन मेडिसिन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर होकर वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत हैं।

मूल से मध्यप्रदेश की पल्लवी अमेरिका में कैंसर रिसर्च के क्षेत्र में अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। पल्लवी कैंसर निदान में ऐसी तकनीक का निर्माण करने के लिए जानी जाती हैं, जो समाज के कल्याण पर वास्तविक प्रभाव लाए हैं। 

वाशिंगटन डीसी में आयोजित समारोह में पल्लवी को यह प्रतिष्ठित अवार्ड उनके द्वारा कैंसर निदान में प्रोडक्टिव रिसर्च कार्य में विशेष योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।

बता दें कि पल्लवी अमेरिका में पिछले साल नेशनल अकेडमी ऑफ इंवेस्टर्स द्वारा दुनिया की 95 अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में शामिल की गई हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पल्लवी मध्यप्रदेश की पहली महिला हैं।

इससे पहले भी डॉ. पल्‍लवी को राष्‍ट्रपति के हाथों से सम्‍मान मिल चुका है। उनको पूर्व भारत सरकार द्वारा 100 वूमेंस अचीवर्स में चयनित किया गया था। इतना ही नहीं उनकी रिसर्च के लिए अमेरिका में 40 अंडर 40 के लिए भी चयनित किया जा चुका है। डॉ. पल्‍लवी को अमेरिका के रक्षा मंत्रालय द्वारा युवा इन्वेस्टिगेटर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

संदर्भ स्रोत : मीडियावाला

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...