इंदौर की पूर्वी और पलक के आइडिया को

blog-img

इंदौर की पूर्वी और पलक के आइडिया को
ब्रिटिश दूतावास ने की अनुदान की पेशकश

छाया : दैनिक भास्कर

इंदौर। श्री अरबिन्दो इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, इंदौर की स्टूडेंट्स पूर्वी चतुर्वेदी और पलक दुबे ने थाईलैंड के चियांग माई यूनिवर्सिटी में 23वें अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक फार्मास्युटिकल सिम्पोजियम (APPS) 2024 में भारत और इंदौर का नाम रोशन किया। एपीपीएस एक व्यापक वार्षिक अधिवेशन है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, मलेशिया और भारत सहित लगभग 40 देश शामिल हुए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत से 4 विद्यार्थियों को अधिवेशन में शामिल होने का मौका मिला। इनकी सक्रिय भागीदारी ने भारत के योगदान को प्रदर्शित किया और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया।

टीम इंडिया ने पलक दुबे के नेतृत्व में 'एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के निवारण में युवाओं की भागीदारी' पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस विचार के तहत पूरे देश में एक एएमआर  नेटवर्किंग सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया। यह विचार ब्रिटिश दूतावास द्वारा 19 देशों में से चयनित किया गया।

ब्रिटिश दूतावास ने टीम इंडिया की पलक दुबे एवं साथी सदस्यों को इस परियोजना को पूरा करने के लिए अनुदान की पेशकश की। अधिवेशन का समापन उपलब्धि, शिक्षा और सांस्कृतिक एकता की भावना के साथ हुआ। दोनों ने बताया कि इस दौरान हमें अनेक देशों के विद्यार्थी मिले, हमने उनके साथ उनकी संस्कृति को जाना और पहचाना। यह एक कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम की तरह सामने आया।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...