पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : एक साथी की मौत के बाद नहीं लड़ा जा सकता तलाक का केस

blog-img

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : एक साथी की मौत के बाद नहीं लड़ा जा सकता तलाक का केस

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट किया कि यदि दंपती में से एक की मौत हो जाती है तो उसके लिए कोई और तलाक का केस नहीं लड़ सकता। हाईकोर्ट ने कहा कि विवाह दो भागीदारों के बीच व्यक्तिगत अनुबंध है। अनुबंध केवल दोनों पक्षों के जीवन काल तक ही रहता है। बेटे की मौत के बाद उसके लिए तलाक का केस लड़ने की मां की मांग को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

गुरुग्राम निवासी महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए अपने बेटे के स्थान पर तलाक याचिका में पक्ष बनने की मांग की थी। याची के बेटे ने 2011 में पारिवारिक न्यायालय से तलाक की मांग की थी, लेकिन उसकी याचिका 2014 में खारिज कर दी गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील लंबित थी। 2022 में याचिका के लंबित रहने के दौरान उसके बेटे की मृत्यु हो गई। पत्नी के वकील ने तर्क दिया कि मृतक पति की मां द्वारा दायर आवेदन विचारणीय नहीं है। 

 

ये भी पढ़िए ...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

 

आवेदक महिला के वकील ने तर्क दिया कि मृतक-अपीलकर्ता के स्थान पर केस लड़ने का याची को अधिकार है क्योंकि न तो हाईकोर्ट के नियमों और आदेशों में और न ही कानूनी प्रावधानों में कोई रोक है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मृतक-अपीलकर्ता का अपने जीवनसाथी के साथ विवाह के रूप में व्यक्तिगत अनुबंध था। वर्तमान आवेदक जो मृतक की मां है, अनुबंध में पक्षकार नहीं थी और इसलिए वह अपने बेटे और प्रतिवादी के बीच हुए व्यक्तिगत अनुबंध में शामिल नहीं थी। उक्त अनुबंध केवल अनुबंध करने वाले पक्षों के जीवन काल तक ही जीवित रहता है।, इसलिए उक्त अनुबंध किसी एक पक्ष की मृत्यु पर समाप्त हो जाता है। 

पीठ ने कहा कि पति की मृत्यु पर पारिवारिक न्यायालय द्वारा तलाक को खारिज किए जाने वाले निर्णय को चुनौती देने वाली अपील समाप्त हो जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि मां को अपने मृतक बेटे के स्थान पर पक्षकार बनकर याचिका की आड़ में तलाक मांगने का कोई अधिकार नहीं है। इसी के साथ हाई कोर्ट ने मां की याचिका खारिज कर दी।

संदर्भ स्रोत : जनता से रिश्ता

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...