ग्वालियर  हाईकोर्ट : पत्नी को ससुराल की

blog-img

ग्वालियर  हाईकोर्ट : पत्नी को ससुराल की
तरह सुख उपभोग करने का अधिकार

ग्वालियर। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने पत्नी को मिलने वाली भरण पोषण राशि को कम करने से इनकार करते हुए अपने आदेश में उप्र पुलिस में पदस्थ पति को हर माह 14 हजार रुपए अपनी पत्नी को देने के लिए कहा है। पति ने इस आदेश के खिलाफ क्रिमिनल रिवीजन पेश की थी।  कोर्ट ने कहा कि मासिक आय, मूल्य सूचकांक और दैनिक जरूरत के सामान की कीमतों के साथ-साथ पत्नी को  उसकी स्थिति का आनंद लेने का अधिकार है, जो उसे विवाह के बाद ससुराल में मिलती है। यह नहीं कहा जा सकता है कि पत्नी को मिलने वाला मासिक भरण पोषण अधिक है। दरअसल, ग्वालियर कुटुंब न्यायालय ने भरण पोषण के आवेदन पर पत्नी को 14 हजार रुपए की राशि दिए जाने का आदेश दिया था।

पति की सालाना आय 13.64 लाख रुपए कुटुंब न्यायालय के आदेश के खिलाफ पति ने हाईकोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की। तर्क दिया कि सालाना आय 13.64 लाख रुपए है। इसमें महीने की 25 हजार 684 रुपए की ईएमआइ कट जाती है। पत्नी को हर माह 14 हजार रुपए भरण पोषण दिया जा रहा है, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई है। पत्नी को ससुराल में वापस बुलाने के लिए केस दायर किया था। पक्ष में फैसला होने के बाद भी पत्नी नहीं लौटी है। पत्नी की ओर से याचिका विरोध किया गया। कोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी।

संदर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इलाहाबाद हाईकोर्ट : कल्याणकारी योजना के तहत
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : कल्याणकारी योजना के तहत , योजना का घर मिलने से नहीं रुकेगा गुज़ारा-भत्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी आवास योजना के तहत घर मिलने से पत्नी का CrPC की धारा 125 के तहत गुज़ारा-भत्ता मांगने क...

केरल हाईकोर्ट : तलाक की अपील लंबित
अदालती फैसले

केरल हाईकोर्ट : तलाक की अपील लंबित , होने के बावजूद दूसरी शादी वैध

केरल हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि तय समय सीमा के बाद दायर तलाक अपील महिला की दूसरी शादी को अवैध नहीं बनाती।

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की उम्र अधिक होने
अदालती फैसले

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की उम्र अधिक होने , से नहीं छीना जा सकता मातृत्व का अधिकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि पति की अधिक उम्र के आधार पर किसी पात्र महिला को आईवीएफ उपचार और मातृत्व के अधिकार से वंचित नह...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: लंबे लिव-इन संबंध सहमति का संकेत
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: लंबे लिव-इन संबंध सहमति का संकेत

शादी के झूठे वादे के मामले में बरी आरोपी को राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मायके की संपत्ति पति को
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मायके की संपत्ति पति को , भरण-पोषण की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी के मायके की संपत्ति या मां की पेंशन पति को भरण-पोषण की कानूनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं...

मद्रास हाईकोर्ट : 51 की होने से पहले
अदालती फैसले

मद्रास हाईकोर्ट : 51 की होने से पहले , तक सरोगेसी से मां बनने का विकल्प

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि 51 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले तक महिला सरोगेसी के लिए पात्र मानी जाएगी। यह फैसला सरोगेसी क...