गुजरात हाईकोर्ट : लड़की से नंबर मांगना

blog-img

गुजरात हाईकोर्ट : लड़की से नंबर मांगना
गलत, लेकिन यौन उत्पीड़न नहीं

अहमदाबाद। किसी अनजान महिला से उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछना गलत हो सकता है, लेकिन ये यौन उत्पीड़न नहीं है। गुजरात हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में ये टिप्पणी की है। दरअसल गांधीनगर के एक शख्स समीर रॉय पर एक महिला ने आईपीसी की धारा 354ए के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। महिला ने 26 अप्रैल को रॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने रॉय पर आरोप लगाया था कि उसने उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछा था। रॉय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पुलिस अत्याचार का बदला लेने के लिए की गई साजिश है। रॉय ने आरोप लगाया कि 25 अप्रैल को पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने उनके मोबाइल से कुछ डेटा भी डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर दर्ज करवाना उचित नहीं

रॉय को 9 मई को पता चला कि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर उसी दिन दर्ज की गई थी जिस दिन उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। जस्टिस निरज़ार देसाई ने पुलिस द्वारा रॉय पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करने पर सवाल उठाए। जस्टिस देसाई ने कहा कि अगर कोई पूछता है कि आपका नंबर क्या है तो यह अपमानजनक हो सकता है, लेकिन इसके लिए एफआईआर दर्ज करवाना उचित नहीं है। क्या यह किसी भी तरह की गलत मंशा को दर्शाता है?

कोर्ट ने की ये टिप्पणी

कोर्ट ने आगे कहा कि बेशक आवेदक द्वारा यह एक अनुचित कार्य हो सकता है, लेकिन आईपीसी की धारा 354 को पढ़ा जाए तो यह यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए सजा के संबंध में है। दर्ज की गई एफआईआर में, आईपीसी की धारा 354ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसलिए प्रथम दृष्टया में भले ही प्राथमिकी को सच माना जाए। लेकिन आवेदक द्वारा किसी अज्ञात महिला का नाम, पता आदि पूछने के कार्य को एक अनुचित कृत्य कहा जा सकता है। लेकिन इस अदालत के प्रथम दृष्टया अवलोकन के अनुसार एफआईआऱ में वर्णित तथ्यों को देखते हुए यह यौन उत्पीड़न नहीं होगा।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...