अक्षिता जैन : आईआईटी से जंगल तक

blog-img

अक्षिता जैन : आईआईटी से जंगल तक
का सफर तय कर बनाया मुकाम

छाया : अक्षिता जैन के फेसबुक अकाउंट से

भोपाल। मध्यप्रदेश की वन्यजीव फोटोग्राफर अक्षिता जैन 8वें टीओएफटी वाइल्ड लाइफ एंड नेचर टूरिज्म अवार्ड्स 2025 में वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फोटोग्राफी अवार्ड 2025 में सेकेंड रनर-अप रहीं। यह अवॉर्ड समारोह हाल ही में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अक्षिता को कई अन्य अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया, जिनमें 'इंडिया का सबसे बड़ा लाइव वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी अवार्ड भी शामिल है। इसे उन्होंने लगातार दो बार जीता है। बता दें कि अक्षिता पहली महिला है, जिन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

पिता से सीखीं फोटोग्राफी की बारीकियां 

अक्षिता के पिता भी फोटोग्राफी करते हैं और अक्षिता ने उन्हीं से फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी हैं। वे पिछले 12 साल से फोटोग्राफी कर रही हैं। आईआईटी गुवाहाटी से माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है और गोल्ड मेडल हासिल किया। अक्षिता ने बताया कि वाइल्डलाइफ की फोटो के लिए लंबा इंतजार करना होता है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं किसी भी विषय को अपनी फोटोग्राफी में एक सीरीज के तौर पर दिखाऊं। 

वन्यजीव संरक्षण के संदेश का सम्मान है यह अवॉर्ड 

अक्षिता ने अवॉर्ड मिलने पर कहा कि 'यह अवार्ड सिर्फ मेरी फोटोग्राफी का नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के संदेश का सम्मान है। इस साल अवार्ड की थीम 'रीवाइल्डिंग टूरिज्मः प्रकृति को बनाए रखना, समुदायों को सशक्त बनाना' रखी गई थी। यह थीम उन पर्यटन पहलों को बढ़ावा देती है, जो जंगल और प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को भी मजबूत बनाती हैं।' अक्षिता कहती हैं, 'मेरी कोशिश यह रहती है कि मेरी तस्वीरों के जरिए लोग वन्य जीवों की सुंदरता को समझें और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने की कोशिश करें। 

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने
न्यूज़

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने , गांव से निकलकर जीते 12 मेडल

आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और समाज की सोच इन सभी चुनौतियों के बावजूद इस पिता-बेटी की जोड़ी ने हार नहीं मानी.

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व