16 साल पहले के फैसले को चुनौती, बेटी

blog-img

16 साल पहले के फैसले को चुनौती, बेटी
ने पिता से मांगी भरण-पोषण की राशि

भोपाल। भोपाल फैमिली कोर्ट में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय एक लड़की ने 16 साल पहले हुए तलाक के फैसले को चुनौती देते हुए अपने पिता से भरण-पोषण की राशि की मांग की है। लड़की का कहना है कि पिता ने तलाक के समय मात्र 30,000 रुपये देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था, अब वह सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को ढूंढकर अपनी शिक्षा और भविष्य के लिए मदद मांग रही है। 

मां की अज्ञानता का फायदा उठाया 

किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने उसकी मां की कानूनी अज्ञानता का फायदा उठाकर एकमुश्त राशि देकर अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लिया था। पिता ने उस समय यह कहा था कि वह अलग होने के बावजूद मां-बेटी का साथ देंगे, लेकिन कुछ समय बाद वह गायब हो गए। बेटी ने कहा कि इतने कम पैसों में जीवनभर के लिए उनका भरण-पोषण नहीं हो सकता था, और फिर उसकी मां ने ही उसे अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया। 

डॉक्टर बनना चाहती है बेटी 

किशोरी ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है, लेकिन उसकी मां के पास अब उसे उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इसलिए, उसने डेढ़ साल पहले अपने पिता को ढूंढने की कोशिश शुरू की थी। सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी जुटाई और अंततः उनसे संपर्क किया। जब पिता ने मदद देने से इनकार किया, तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। 

पिता का जवाब -मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई

पिता ने कहा कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है और अब उनका अपना परिवार है, इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर चुके हैं। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें यह समझाया कि बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी अब भी उनकी है। 

कानूनी पहलू: वकील और काउंसलर सरिता राजानी ने बताया कि इस प्रकार का मामला उनके सामने पहली बार आया है। इस केस में बेटी, सिर्फ अपना अधिकार मांग रही है, और उसका उद्देश्य सिर्फ अपने भविष्य के लिए सही अवसर प्राप्त करना है। 

सन्दर्भ स्रोत : पीपुल्स समाचार 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व