डॉ. पल्लवी को इंफ्लुएंसर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

blog-img

डॉ. पल्लवी को इंफ्लुएंसर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

छाया: डॉ पल्लवी के फेसबुक अकाउंट से  

भोपाल। पेरेंटिंग कोच डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी को आंत्रप्रेन्योर इंडिया की ओर से मुम्बई में आयोजित इंफ्लुएंसर अवॉर्ड्स सेरेमनी में 'बेस्ट नॉलेज/ इंफो इंफ्लुएंसर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड उनके पेरेंटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और उद्यमी के रूप में सकारात्मक प्रभाव के लिए दिया गया है।

शिक्षक, उद्यमी और एक लोकप्रिय पेरेंटिंग कोच डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च और एमएस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा हैं। डॉ. चतुर्वेदी ब्रेनी बियर चेन ऑफ प्री स्कूल्स भोपाल और गेट सेट पेरेंट विद पल्लवी की संस्थापक हैं, जो खुशहाल पालन-पोषण की बारीकियां सिखाने के लिए एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।  इस आर्गनाइजे़शन में चाइल्ड अपब्रिंगिंग से जुड़ी टिप्स को लोगों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने अपने विडियोज़ के ज़रिए आर्गनाइजे़शन से लोगों को जोड़ा और आज इस पर उनके 6 लाख फालोअर्स हैं। इसके अलावा वे बिजनेस वर्ल्ड 40 अंडर 40 अवार्ड की भी विजेता रही हैं। उन्होंने इस्तांबुल में जी 20 युवा उद्यमियों के शिखर सम्मेलन सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर एक स्पीकर के तौर पर अपनी विशेष भूमिका निभाई है।

तकरीबन दस साल तक बतौर केमिकल इंजीनियर काम करने के बाद डॉ पल्लवी ने कार्पोंरेट की दुनिया को छोड़कर विवाह के बाद फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाया। पेरेंटिंग कोच होने के अलावा डॉ. चतुर्वेदी भोपाल स्थित AISECT ग्रुप की कार्यकारी उपाध्यक्ष और EO (उद्यमी संगठन) के भोपाल चैप्टर की संस्थापक अध्यक्ष हैं, वह रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल की गवर्निंग बॉडी सदस्य भी हैं।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन: मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...