डॉ. मीनू पांडेय हिन्दी भूषण अलंकरण यांत्रिकी सम्मान से सम्मानित

blog-img

डॉ. मीनू पांडेय हिन्दी भूषण अलंकरण यांत्रिकी सम्मान से सम्मानित

छाया: स्व संप्रेषित

जबलपुर। विश्ववाणी हिन्दी संस्थान अभियान जबलपुर की ओर से आयोजित अखिल भारतीय दिव्य नर्मदा अलंकरण 2023-24 में डॉ. दिनेश खरे स्मृति हिंदी भूषण अलंकरण (यांत्रिकी) 2024 से डॉ.  मीनू पांडेय ‘नयन’ एवं डॉ. प्रभात पांडेय को सम्मिलित रूप से उनकी कृति 'पुस्तकालय एवं स्वचालन' के लिए  सम्मानित किया गया। यह सम्मान  विश्ववाणी के संस्थापक एवं वरिष्ठ छंद मर्मज्ञ संजीव वर्मा सलिल, श्रीमति निशा खरे,वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश वर्मा, डॉ मुकुल तिवारी एवं चंद्रा चतुर्वेदी के द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान 5,000 ₹ राशि की श्रेणी में प्रदान किया गया है। डॉ. मीनू पांडेय के अब तक 19 अकादमिक पुस्तकें एवं चार एकल काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। चार पुस्तकों का संपादन करने के साथ साथ वो 'साहित्य वारिधि', साहित्य परिशिष्ट गोल टाइम्स समाचार पत्र का संपादन भी पिछले पांच वर्षों से लगातार कर रही हैं।

समारोह तीन सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में पुस्तकों का विमोचन एवं द्वितीय सत्र में 'वर्तमान परिदृश्य में हिन्दी की दशा एवं दिशा', विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई एवं तृतीय सत्र में देश के कोने-कोने से पधारे साहित्यकारों एवं तकनीकी विषय के लेखकों को निर्धारित 39 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। भोपाल की  नीलिमा रंजन एवं डॉ रेणु श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। विश्ववाणी संस्था तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए मनोयोग से प्रयासरत है। 

संदर्भ स्रोत : डॉ. मीनू पांडेय द्वारा प्रेषित

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...