इंदौर की दिव्यांशी पहली वकील, जो अमेरिका में बनीं अटॉर्नी

blog-img

 इंदौर की दिव्यांशी पहली वकील, जो अमेरिका में बनीं अटॉर्नी

छाया : दिव्यांशी द्विवेदी के फेसबुक अकाउंट से 

इंदौर। शहर की दिव्यांशी द्विवेदी प्रदेश की पहली ऐसी वकील हैं जो अमेरिका की किसी भी कोर्ट में पैरवी कर सकती हैं। वह अमेरिका में अटॉर्नी बनने वाली वह संभवतः पहली वकील बन गई हैं। अमेरिका में काउंसिल बनने की प्रक्रिया बेहद कठिन है। दो लिखित परीक्षा पास करने का बाद अमेरिका की अपर कोर्ट के वरिष्ठ जजों ने इंटरव्यू लिए। इसके बाद एप्टिट्यूड टेस्ट पास  ‘ए’ इंटरव्यू सहित पांच तरह की परीक्षा में सफल रहने के बाद उन्हें अमेरिका में पैरवी करने की अनुमति मिली। दिव्यांशी न्यूयॉर्क में रहकर अमेरिकियों के मामलों की पैरवी अदालतों में कर रही हैं।

दिव्यांशी ने इंदौर से एलएलबी करने के बाद बेंगलुरु स्थित जिंदल लॉ कॉलेज से साइबर लॉ का कोर्स किया। फिर न्यूयॉर्क जाकर वहां वकालत करने की तैयारी शुरू की। दिव्यांशी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर के वरिष्ठ अभिभाषक मनोज द्विवेदी की पुत्री हैं

ये भी पढ़िए 

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

लोकल से ग्लोबल लॉ तक का ज्ञान जरूरी

दिव्यांशी बताती हैं पांच तरह की परीक्षा में लोकल से ग्लोबल लॉ तक के बारे में पूछा जाता है। अमेरिका की संघीय प्रणाली से लेकर वहां की अदालतों में चल रहे प्रकरण, कानून के बारे में पूछा जाता है। लिखित परीक्षा में भी प्रश्नों का उत्तर कितनी गहराई और बारीकी से दिया, इस पर ध्यान दिया जाता है। केवल भारत की नहीं, बल्कि अन्य देशों के युवा भी अमेरिकन काउंसिल के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन गिने-चुने ही इस परीक्षा को पास कर पाते हैं। काउंसिल बनने के बाद वहां के किसी भी राज्य, शहर में जाकर पैरवी की जा सकती है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...