कलकत्ता हाईकोर्ट : भारतीय नागरिक, भारत में

blog-img

कलकत्ता हाईकोर्ट : भारतीय नागरिक, भारत में
शादी, ब्रिटेन की कोर्ट नहीं दे सकती है तलाक

कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट ने तलाक के मामले में एक अहम आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि विदेशी अदालतें तलाक और भरण-पोषण संबंधी कार्यवाही की सुनवाई तभी कर सकती हैं जब पति-पत्नी में से कोई एक वहां का निवासी हो। हाईकोर्ट ने कहा कि भारत में शादी हुई और कपल भारत का निवासी है, इसलिए विदेश की कोर्ट तलाक या मैंटीनेंस के केस में सुनवाई नहीं कर सकती है। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए निचली अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया जो पत्नी के पक्ष में हुआ था। हाई कोर्ट ने पत्नी के पक्ष में दिए गए ब्रिटेन के जिला न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य और सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत यह निर्दिष्ट है कि याचिका की सुनवाई उस निवास स्थान की स्थानीय सीमा के अंतर्गत आने वाले जिला न्यायालय द्वारा की जा सकती है जहां दंपति अंतिम बार निवास करते थे।

बेंच ने स्पष्ट किया

पीठ ने स्पष्ट किया कि यद्यपि इसी कानून की एक अलग धारा के तहत जिला न्यायालय का अर्थ भारतीय न्यायालय है, न कि विदेशी न्यायालय, फिर भी सही अर्थ में और उदार दृष्टिकोण से ब्रिटेन के पारिवारिक न्यायालय का क्षेत्राधिकार हो सकता है यदि प्रथम दृष्टया पत्नी वहां निवास करती है और कम से कम दोनों पक्ष अंतिम बार ब्रिटेन में पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहे हों।  न्यायाधीशों ने कहा कि यह सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता कि ब्रिटेन में पत्नी द्वारा दायर तलाक के मुकदमे में अंततः जो फैसला सुनाया जाएगा, वह भारत में निर्णायक नहीं होगा। 

2018 में हुई थी शादी 

इस दंपत्ति का विवाह 15 दिसंबर 2018 को कोलकाता में हुआ था। पति ने सबसे पहले 4 सितंबर 2024 को अलीपुर अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी। 10 अक्टूबर 2024 को पत्नी ने ब्रिटेन की अदालत में तलाक और अगले दिन भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की। उसने बताया कि वह 2015 से छात्र और कार्य वीजा पर ब्रिटेन में रह रही थी और कभी-कभार भारत आती-जाती रहती थी। आखिरी बार वे दोनों विवाहित जोड़े के रूप में ब्रिटेन में ही रहे थे। 

 

ये भी पढ़िए...

सुप्रीम कोर्ट : आपसी सहमति से तलाक के समझौते से पीछे हटना आसान नहीं

 

ब्रिटेन की कोर्ट ने दिया था आदेश 

16 मई 2025 को ब्रिटेन की पारिवारिक अदालत ने पति को भरण-पोषण देने का आदेश दिया। हालांकि, 1 नवंबर को अलीपुर जिला अदालत ने इस आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि पत्नी ब्रिटेन में अपना मामला आगे नहीं बढ़ा सकती। अलीपुर अदालत ने तर्क दिया कि पति ने पहले तलाक का मुकदमा दायर किया था और यह माना कि ब्रिटेन की अदालत के पास इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है क्योंकि पत्नी देश की स्थायी निवासी नहीं है। अदालत ने कहा कि ब्रिटेन की अदालत द्वारा दी गई भरण-पोषण राशि अत्यधिक और दमनकारी है क्योंकि यह पति की आय से अधिक है। 

महिला ने कलकत्ता हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी, जहां हाई कोर्ट ने कहा कि भले ही पत्नी ने बाद में याचिका दायर की हो, पति ने ब्रिटेन की अदालत में जवाब दाखिल किया और सबूत पेश किए। हाई कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानना संभव नहीं है कि पति ब्रिटेन में पत्नी की तलाक की कार्यवाही और गुजारा भत्ता आवेदन का विरोध करने की स्थिति में नहीं है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...