नॉमिनी बदलने के बावजूद भी अलग

blog-img

नॉमिनी बदलने के बावजूद भी अलग
रह रही पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार

बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि एक अलग रह रही पत्नी और उसके दो बच्चों को मृत सरकारी कर्मचारी की पारिवारिक पेंशन और अन्य अंतिम लाभ मिलने का हक है, भले ही मृत्यु से पहले तलाक की प्रक्रिया शुरू की गई थी और पत्नी पर व्यभिचार के आरोप लगाए गए थे जो सिद्ध नहीं हुए। न्यायमूर्ति मनीष पिताले और वाई.जी. खोबरागड़े की खंडपीठ ने एक अलग रह रही पत्नी और उसके दो बच्चों की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया। 

दरअसल, याचिकाकर्ता महिला और उसके पति का विवाह 1997 में हुआ था। महिला का पति जो एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर थे, उनकी नियुक्ति 2009 में हुई थी। हालांकि, दंपति के रिश्ते में खटास आ गई और 2011 में पति ने पत्नी के खिलाफ तलाक की कार्यवाही शुरू की थी। ये मामला दंपति के बीच मतभेद के कारण अदालत में लंबित था। 

मृतक ने बदला लाभार्थियों का नाम 

वैवाहिक विवाद के बीच पति ने एकतरफा रूप से पारिवारिक पेंशन के लाभार्थियों के नॉमिनी का विवरण बदल दिया था। मृतक ने अपनी पत्नी के जगह पर अपने भाई को नॉमिनी बना दिया था। हालांकि, प्रोफेसर ने अपने दो बेटों का नाम नॉमिनी के रूप में बरकरार रखा था। वहीं, साल 2018 में पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनकी अलग रह रही पत्नी और बच्चों ने पेंशन संबंधी दावे के लिए आवेदन किया। पति की मां और भाई ने इस दावे का विरोध किया और नॉमिनी फॉर्म का हवाला दिया, जिसमें मृत्यु से लगभग चार साल पहले पत्नी का नाम हटाकर भाई का नाम जोड़ा गया था। मृतक की मां और भाई ने तलाक की कार्यवाही शुरू होने और पत्नी पर व्यभिचार के आरोपों का हवाला दिया। हालांकि, याचिकाकर्ता पत्नी और बच्चों की ओर से पेश वकील यशोदीप देशमुख ने महाराष्ट्र सिविल सर्विसेज (पेंशन) नियम (MCSR) के नियम 115 और इसके उप-नियम (1) के प्रावधान (i) का हवाला दिया। इस नियम के अनुसार, यदि सरकारी कर्मचारी का परिवार है तो नामांकन किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में नहीं किया जा सकता, बल्कि ये केवल परिवार के सदस्यों के लिए होना चाहिए। 

साबित नहीं हुए थे आरोप 

बेंच ने MCSR के नियम 116 के तहत 'परिवार' की परिभाषा का अध्ययन किया और पाया कि इसमें केवल पत्नी और बच्चे ही शामिल हैं। कोर्ट ने ये भी देखा कि नियमों के अनुसार, याचिकाकर्ता पत्नी को लाभ से वंचित तभी किया जा सकता है, यदि उसका पति से व्यभिचार के आधार पर कानूनी रूप से तलाक हो चुका हो या उसे व्यभिचार का दोषी ठहराया गया हो।  पीठ ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में, पत्नी के खिलाफ केवल वैवाहिक कार्यवाही में व्यभिचार का आरोप लगाया गया था, लेकिन कार्यवाही के अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले ही कर्मचारी (पति) की मृत्यु हो गई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 'पत्नी के खिलाफ व्यभिचार के आरोप को लेकर किसी सक्षम न्यायिक प्राधिकरण का कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं है।' 

8 हफ्तों में एरियर जारी करने का निर्देश 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह आठ हफ्ते के अंदर बकाया (एरियर) राशि का भुगतान करे और यदि इसमें देरी होती है तो 9% वार्षिक ब्याज लागू होगा। साथ ही मासिक पारिवारिक पेंशन को तत्काल शुरू करने का आदेश दिया गया। 

न्दर्भ स्रोत : आज तक

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की
अदालती फैसले

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की , डिक्री न मानने पर पति को तलाक का हक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पति को धारा 13(1A)(ii) के तहत तलाक का अधिकार दिया पत्नी ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की डिक्री...

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर , संबंध रखने वाली महिला रिश्तेदार नहीं

कोर्ट ने कहा -  'रिश्तेदार' शब्द का अर्थ एक कानूनी और सामाजिक दर्जा (Status) होता है, जो विवाह या खून के रिश्ते से जुड़ा...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा