अमेरिका में थियेटर करेंगी भोपाल की शिल्पा

blog-img

अमेरिका में थियेटर करेंगी भोपाल की शिल्पा

छाया : नवदुनिया

टेलीविजन पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’  शो, से अपना सफर शुरू करने वाली शिल्पा रायजादा अब रंगमंच की दुनिया में सीता का किरदार निभाते नजर आयेंगी। 12 वर्ष तक टीवी में अभिनय करने के बाद शिल्पा अब पुनीत इस्सर के नाटक  ‘जय श्रीराम-रामायण’ के साथ रंगमंच पर कदम रख रही हैं। टीम 16 अप्रैल को अमेरिका जाएगी। 20 दिन के टूर में वहां विभिन्न शहरों में कुल सात मंचन होंगे। यह नाटक ‘महाभारत’ में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें शिल्पा ने सीता का तथा सिद्धांत इस्सर ने राम का किरदार निभाया है। इस संगीतमय नाटक के अभी तक लगभग 25 शो हो चुके हैं। जिसमें 15 शो में शिल्पा ने सीता माता का रोल किया है।

शिल्पा ने ‘हमारी देवरानी’ धारावाहिक से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘वीर शिवाजी’, ‘जोधा अकबर’, और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे सुपरहिट टीवी शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

अमेरिका में ढाई घंटे का होगा यह संगीतमय नाटक

शिल्पा कहती हैं, इस नाटक में रामायण की पूरी कहानी को लाइव एक्शन और नृत्य के साथ ढाई घंटे में संक्षिप्त रूप में दिखाया जाएगा, हालांकि यह नाटक 3.30 घंटे का है लेकिन अमेरिका में मंचन के लिए इसे ढाई घंटे में कवर किया है।

नाटक में काम करना शानदार अनुभव

शिल्पा बताती हैं इसमें काम करना अभी तक का शानदार अनुभव रहा है। जहां पुनीत इस्सर इसमें रावण का किरदार निभा रहे हैं वहीं इसमें रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह के पुत्र बिंदु दारा सिंह हनुमान बने हैं। प्रस्तुति में सच्चाइयों को विशेष स्थान दिया गया है। नाटक के माध्यम से हम भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था, धर्म, मूल्यों और मान्यताओं के बारे में बता रहे हैं। देश में मिली सफलता के बाद विदेशों में भी 'जय श्री राम - रामायण' को पसंद किए जाने की उम्मीद है।

सात स्थानों पर होगा मंचन

डलास में पहला शो 19 अप्रैल को होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को ओकलैंड, 24 को शिकागो और 27 अप्रैल को न्यू जर्सी में कलाकार नाट्य प्रस्तुति देंगे। 30 अप्रैल को अटलांटा, 2 मई को ह्यूस्टन इसके बाद सातवीं और अंतिम प्रस्तुति 5 मई को कैलिफोर्निया में होगी।

नेटफ्लिक्स पर आएगी डॉक्यूमेंट्री

शिल्पा बताती हैं  इंडस्ट्री में इस समय काम की कमी नहीं है, लेकिन जिस तरह का काम टीवी पर मिलता है, अब वो मुझे उतना स्तरीय नहीं लगता। इंडस्ट्री में मुझे 12 साल से ज्यादा का समय हो गया है तो अब कुछ भी कर लूं, ऐसी स्थिति नहीं है। अब कमाई के लिए नहीं बल्कि काम दिखाने के लिए काम कर रही हूं। वेब सीरीज में भी ऑफर मिल रहे हैं लेकिन मैं कुछ ऐसा नहीं कर सकती जिससे मुझे बाद में खुद बुरा लगे। हालांकि नेटफ्लिक्स पर मेरी एक डॉक्यूमेंट्री आने वाली है और खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की योजना भी है।

संदर्भ स्रोत : नवदुनिया

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत,
न्यूज़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत, , चांदनी और गुंजन ने जीता कांस्य 

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मप्र की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम
न्यूज़

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम

एमपी-सीजी में इकलौता चयन NCC के जरिए रूस में तिरंगा लहराएंगी सागर सारा पांडे मां का सपना पूरा करने के लिए रचा इतिहास,

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल
न्यूज़

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल

पुरुष प्रधान गीत गाकर हासिल किया नया मुकाम. उस क्षेत्र में अपना दखल दिया है जहां पुरुषों का वर्चस्व हुआ करता था.

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर
न्यूज़

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर

उनके प्रभावशाली विचारों से प्रभावित होकर, उन्हें अगली बार चीन में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है।

न्याय व्यवस्था में महिलाओं की
न्यूज़

न्याय व्यवस्था में महिलाओं की , कमी पर CJI सूर्यकांत का कड़ा रुख

सभी हाई कोर्ट के जजों को लिखा पत्र- हाईकोर्ट कॉलेजियम को महिला जजों की नियुक्ति को अपवाद के तौर पर नहीं, बल्कि सामान्य न...

सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की
न्यूज़

सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की , बिटिया को देतीं 1100 की फिक्स डिपोजिट

बेटियों के जन्म पर बजते हैं ढोल नगाड़े, तीन साल में 26 बेटियों का सुरक्षित भविष्य