बीजिंग में प्रदर्शित होगी संजू जैन की पेंटिंग

blog-img

बीजिंग में प्रदर्शित होगी संजू जैन की पेंटिंग

छाया : आर्चर इंडिया 

 भोपाल। भोपाल की वरिष्ठ कलाकार संजू जैन की पेंटिंग  चीन की राजधानी बीजिंग में प्रदर्शित होगी। बीजिंग में गुओ चांग आर्ट म्यूजियम की तीसरी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में भारत, साउथ कोरिया, चीन, लेबानन, कतर और बांग्लादेश के वरिष्ठ कलाकारों को  इंटरनेशनल कल्चर  एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत 5 से 14 जून तक एक (दस दिवसीय) वर्कशॉप तथा एग्जीबिशन के आयोजन में आमंत्रित किया गया है। इस वर्कशॉप में संजू जैन द्वारा लेह-लद्दाख की प्राकृतिक धरोहर पर आधारित पेंटिंग्स, जिसमें पहाड़ों के रंग, बर्फ का धवल श्वेत रंग, रंगों की विविधता, अध्यात्म दर्शन, लैंडस्कैप का समावेश होगा, प्रदर्शित की जायेंगी। संजू जैन ने इस प्राकृतिक धरोहर के माध्यम से पेंटिंग के फार्म और रंग दोनों को नया आयाम दिया है। प्रकृति में सब कुछ संतुलित है और इन कारणों से सदैव ताजगी महसूस होती है। इन सभी के संयोजन के साथ संजू जैन बीजिंग जा रही हैं।

देश के साथ विदेशों में भी चित्र प्रदर्शित

संजू जैन देश की एक वरिष्ठ कलाकार हैं। माँ  नर्मदा के आँचल में पली-बढ़ी संजू अपनी कला से देश-विदेश में पहचानी जाती हैं। भारत में जहाँगीर आर्ट गैलरी-मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चैन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता आदि छोटे-बड़े शहरों में 17 एकल समूह के अलावा 50 से अधिक समूह प्रदर्शनियों में हिस्सा ले चुकी हैं। संजू के बनाए चित्र देश के साथ-साथ विदेशों जैसे रूस, साउथ कोरिया, स्विट्जरलैंड, दुबई, थाईलैंड, जॉर्डन, अमेरिका, यूके आदि शहरों में करीब 12 समूह शो में प्रदर्शित हो चुके हैं। इनके चित्र लोगों के व्यक्तिगत संग्रह के साथ साथ कारपोरेट संस्थानों, म्यूजियम में लगाये गए हैं। इनको अखिल भारतीय कालीदास अवार्ड, ललित कला अकादमी अवार्ड, मप्र, हिप्र, पंजाब एवं उप्र के अकादमी अवार्ड, तिलक अवार्ड पुणे, कैमलिन अवार्ड मुंबई के अलावा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली की सीनियर फैलोशिप से भी नवाज़ा जा चुका है।

संदर्भ स्रोत :  स्व संप्रेषित 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...