नुपुर को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

blog-img

नुपुर को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के लिए भोपाल के गीतांजलि कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक नुपुर सौंधिया को राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका चयन समाज सेवा, जन कल्याण, कुशल नेतृत्व एवं सामाजिक उत्थान में समर्पित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए किया गया है। इनका चयन सत्र 2020-21 के लिए हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और हरित ग्राम जैसे कार्यक्रमों में अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया।

इसी सत्र में, समाज के लाभ और प्रगति के लिए उन्होंने अपने परिवार के साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में देहदान प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर किए और जनता में जागरूकता बढ़ाने का काम किया। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके द्वारा ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए उन्हें कोविड-19 यूथ चैंपियन अवार्ड और कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2020 में, उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा बिटिया रत्न 2020 से सम्मानित किया गया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की एनएसएस ओपन यूनिट ने भी महामारी के दौरान उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। इतना ही नहीं,मतदाता जागरूकता में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए, उन्हें भोपाल जिला कलेक्टर द्वारा छह बार सम्मानित किया गया।

संदर्भ स्रोत : एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल के फेसबुक पेज से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’