​​​​​​​भोपाल की नवाब जहां बेगम ने गणतंत्र दिवस के लिए

blog-img

​​​​​​​भोपाल की नवाब जहां बेगम ने गणतंत्र दिवस के लिए
छुरी से  रंगा तिरंगा, दिल्ली में सम्मानित होंगी जबलपुर की अंजलि

गणतंत्र दिवस के लिए जहाँ भोपाल की कलाकार नवाब जहां बेगम ने सब्जी काटने वाली छुरी से एक अनोखी पेंटिंग तैयार की है, वहीं जबलपुर की योग प्रशिक्षक अंजलि को कल दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. वे आयुष विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। 

नवाब जहाँ की पेंटिंग में यह है खास

भोपाल की रहने वाली नवाब जहां बेगम द्वारा एक महीने  में तैयार हुई यह पेंटिंग अनेकता में एकता का संदेश देती है। नवाब जहां ने बताया ऐसा पहली बार होगा कि मध्य प्रदेश की जनजातीय कला को भी ब्रश की बजाय मैंने छुरी से ही पेंट किया है।  पेंटिंग में चारों तरफ कमल बनाया है, क्योंकि कमल को 26 जनवरी 1950 में ही राष्ट्रीय फूल का दर्जा दिया गया था। इसके अलावा ट्राइबल आर्ट में कलरफुल दिखाई दे रहे लोग देश की अनेकता में एकता को दर्शाते हैं।  उन्होंने बताया कि आम तौर पर पैलेंट नाइफ से कई कलाकार पेंटिंग करते हैं, लेकिन छुरी से पेंटिंग करना अपने आप में चुनौती भरा काम होता है, मगर इसके रिजल्ट्स बहुत बेहतर होते हैं। ट्राइबल आर्ट को छुरी से उकेरना किसी चुनौती से कम नहीं है, यह सबसे मुश्किल काम है।

उल्लेखनीय है कि नवाब अपने आप में एक स्पेशल आर्ट यानी किचन नाइफ से गोल्ड पेंटिंग वर्क करती हैं। इनके द्वारा गोल्ड माइन शीर्षक से तैयार पेंटिंग को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है। उन्हें  अबुधाबी स्थित फरारी वर्ल्ड में खास तौर पर आमंत्रित किया गया था जो दुनिया में इकलौता फरारी का अम्यूजमेंट पार्क है।

विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होंगी अंजलि 

जबलपुर। कल 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जबलपुर योग प्रशिक्षक अंजलि तिवारी सपति कार्यक्रम में शामिल होंगी। आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अंजलि को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया हैं। अंजलि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निरंदपुर में योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं उनके कार्य और योग्यता को देखते हुए जबलपुर से इनका चयन किया गया है।  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...