यूएस वूमेन 'शी लीड्स' प्रोग्राम में शामिल हुईं भोपाल की ऐश्वर्या

blog-img

यूएस वूमेन 'शी लीड्स' प्रोग्राम में शामिल हुईं भोपाल की ऐश्वर्या

छाया : पब्लिक वाणी

संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन (यूएनवीमन) के प्रतिष्ठित 'शी लीड्स पाथवे टू पॉलिटिकल लीडरशिप' कार्यक्रम के लिए भोपाल की ऐश्वर्या सिंह तोमर का चयन हुआ है। यह कार्यक्रम सात और आठ अगस्त 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से चुनिंदा महिला नेताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का चयन प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया से किया जाता है। 

'शी लीड्स' प्रोग्राम भारत की उन महिला राजनीतिक नेताओं के लिए है, जो आगामी राजनीतिक लीडरशिप के साथ ही राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की आकांक्षा रखती हैं। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों की नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करना, उन्हें राजनीतिक प्रक्रियाओं, नीति-निर्माण और लैंगिक समानता के मुद्दों पर प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को संयुक्त राष्ट द्वारा नेतृत्व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। 

बता दें कि ऐश्वर्या लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे टूरिज्म, जनसंपर्क विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सेवाएं दे चुकी हैं। उनके अनुभव और समाज के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह दिलाई है। 

कार्यक्रम में प्रतिभागि में प्रतिभागियों को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बांसुरी स्वराज, शाजिया इल्मी सहित प्रेरणादायक महिला नेताओं से मिलने और उनके राजनीति में आने की यात्रा सुनने का अवसर मिला। साथ ही यूएनवीमन की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव कांता सिंह और 'स्त्री शक्ति' की संस्थापक रेखा मोदी से भी संवाद हुआ। ग्रामीण विकास नीतियों और महिला नेतृत्व की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। ऐश्वर्या का चयन न केवल उनके लिए, बल्कि प्रदेश की सभी युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा है। 

सन्दर्भ स्रोत : यूनीवार्ता

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’