भोपाल की मनीषा आनंद ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

blog-img

भोपाल की मनीषा आनंद ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

छाया : दैनिक भास्कर 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली मनीषा आनंद ने मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2024 सीजन-5 को जीतकर अपने नाम कर लिया है। इससे पहले वे साल 2023 में मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। इस स्पर्धा का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। 50 से ज्यादा प्रतिभागियों में मनीषा ने यह खिताब जीता है। इससे पहले मनीषा 2023 में मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं। भोपाल से मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन का खिताब जीतने वाली मनीषा दूसरी महिला हैं। इनसे पहले साल 2023 में अपेक्षा डबराल ने खिताब जीता था।

2023 में शुरू की मॉडलिंग

मनीषा पिछले 20 वर्षों से एक करियर काउंसलर रही हैं। 2023 में अपेक्षा डबराल से मुलाकात के बाद उनका मॉडलिंग करियर शुरू हुआ, जिसके बाद अपेक्षा ने ही उन्हें मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था।

गोल्ड कैटेगरी में प्रथम स्थान किया हासिल किया

मनीषा ने बताया कि मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2024 सीजन-5 में 50 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुईं थी। वहीं प्रतियोगिता के गोल्ड कैटेगरी में 35-50 वर्ष की महिलाओं ने भाग लिया था। इसमें एनआरआई के साथ देश भर से 55 महिलाएं शामिल हुई थीं। गोल्ड कैटेगरी में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। मनीषा का कहना है कि सफर में आखिरी लक्ष्य से ज्यादा महत्व हर सेकेंड बेस्ट करने में देना चाहिए, और खुद को कभी भी कम नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे आगे जाकर मिसेज यूनिवर्स में भी हिस्सा लेना चाहती हैं।

संदर्भ स्रोत : ईटीवी

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...