भिंड : महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत बनीं

blog-img

भिंड : महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत बनीं
'रिश्तों की रक्षक' 73 टूटते रिश्तों को जोड़ा

छाया : होम डिपार्टमेंट ऑफ़ मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज से 

भिंड। रिश्तों की बुनियाद पर खड़ा परिवार अगर बिखर जाए, तो उसका असर सिर्फ दो लोगों पर नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ी पर पड़ता है। ऐसे में अगर कोई पुलिस अधिकारी कानून के साथ-साथ संवेदनशीलता को भी साधे, तो वह सिर्फ एक अफसर नहीं, समाज का संरक्षक बन जाता है। भिंड जिले की महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत ने ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है।

एक साल में 73 परिवारों को टूटने से बचाया

पिछले 12 महीनों में महिला थाना भिंड में ऐसे 73 मामले आए, जहाँ पति-पत्नी के रिश्ते बिखरने की कगार पर थे। इनमें से 30 से अधिक मामले तलाक की अंतिम प्रक्रिया तक पहुंच चुके थे, लेकिन थाना प्रभारी क्रांति राजपूत ने संवाद, सहानुभूति और सुलह के जरिए इन्हें फिर से जोड़ा।  एंडोरी निवासी सरोज और उनके पति अजय सिंह तोमर के बीच विवाद इतना बढ़ चुका था कि दोनों अलग हो चुके थे। सरोज 4 सितंबर को महिला थाने पहुंचीं। प्रभारी क्रांति राजपूत ने दोनों पक्षों को बुलाया, काउंसलिंग की और समझाइश दी।आखिरकार, 8 सितंबर को दोनों ने फिर से एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर नया जीवन शुरू किया। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों को जोड़ने वाली सोच का हिस्सा है। 

घरेलू हिंसा और दहेज के मामलों में भी मिली कामयाबी 

भिंड महिला थाने में घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर मामलों में भी प्रभारी ने समाधान निकाला। सिर्फ कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि उन्होंने प्रयास किया कि पति-पत्नी आपसी सहमति से एक-दूसरे को समझें और रिश्ता बचा सकें। उन्होंने न केवल प्रकरण वापस करवाए, बल्कि नवविवाहिताओं को सुलह के लिए राजी भी किया। हीरालालपुरा की रश्मि जाटव और अभय जाटव, शहर के गंज मोहल्ला की ममता और सुनील आर्य, माता वाली गली जामना रो भिंड की रीना और धर्मद गोयल, वहीं वार्ड एक पोरसा की नेहा और अजय पाथरे के बीच थाने में पहुंचा। विवाद भी काउंसलिंग के बाद खत्म करवाया गया और उन्हें  परिवार में वापस भेजा गया। 

एफआईआर नहीं, समाधान हमारा लक्ष्य है 

थाना प्रभारी क्रांति कहती हैं "हर विवाद में जरूरी नहीं कि FIR हो। अगर बात की जाए, तो हल जरूर निकलता है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि कानून से पहले संवाद हो। जब परिवार टूटता है, तो बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्हें बचाना हमारी जिम्मेदारी है।"

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’