दुबई में भोपाल की कलाकार नवाब जहां की 6 पेंटिंग्स प्रदर्शित

blog-img

दुबई में भोपाल की कलाकार नवाब जहां की 6 पेंटिंग्स प्रदर्शित

छाया :  नवाब जहां बेगम के फेसबुक अकाउंट से 

भोपाल की युवा कलाकार नवाब जहां बेगम ने दुबई के प्रतिष्ठित साहित्य-कला को समर्पित ताहबीब फेस्टिवल 2025 में अपनी कला का प्रदर्शन कर भोपाल नाम रोशन किया। दुबई के इंडिया क्लब में 29 नवंबर से शुरू हुए इस फेस्टिवल में उनकी चुनिंदा छह पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें परंपरा, इतिहास और आधुनिक संवेदनाओं का अनूठा समन्वय देखने को मिला। 

नवाब जहां ने बताया कि उनकी पेंटिंग की प्रदर्शनी आने वाले दिनों में पेरिस में भी होने वाली है। उन्होंने पेंटिंग पर कहा कि वह ऑब्स्ट्रैक्ट पर कैलीग्राफी करती हैं जिसमें हिंदी और उर्दू दोनों भाषाएं शामिल हैं। फेस्टिवल के दौरान नवाब जहां ने जावेद अख्तर की मशहूर शायरी 'क्यों डरें, जिंदगी में क्या होगा, कुछ नहीं होगा तो तजुर्बा होगा' पर लाइव कैलीग्राफिक पेंटिंग तैयार की, जिसे देखकर जावेद अख्तर बेहद प्रभावित हुए। 

चाकू की नोक से बनाई पेंटिंग

नवाब जहां बेगम अपने हिंदी-उर्दू कैलीग्राफी, गोंड और मांडना शैली के अनूठे मिश्रण और प्योर गोल्ड के उपयोग के लिए जानी जाती हैं। अपने छह साल के करियर में वे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं- उन्होंने सोने से चाकू की नोक से एक पेंटिंग तैयार की थी, जो विश्व स्तर पर चर्चित हुई। नवाब जहां ने कहा, 'दुबई जैसे वैश्विक मंच पर भारतीय कला को प्रस्तुत करना मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह भोपाल की कला-परंपरा का सम्मान है। फेस्टिवल में कला प्रेमियों ने नवाब जहां की कृतियों को 'भारतीय संवेदना की आधुनिक व्याख्या बताया।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...