कर्नाटक हाईकोर्ट- महिला से हैवानियत पर

blog-img

कर्नाटक हाईकोर्ट- महिला से हैवानियत पर
तमाशबीनों से की जाए वसूली

छाया: ईटीवी भारत 

बेंगलुरु। बेलगाम जिले के बेलगावी में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे गांव को दंडित करने और जुर्माना लगाने की बात कही है। हाईकोर्ट ने कहा कि जो लोग भी इस घटना के दौरान मूकदर्शक बने खड़े थे, उनसे फाइन लिया जाए और उस हर्जाने को इकट्ठा कर पीड़ित महिला को दे दिया जाए।

कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले और कृष्ण दीक्षित की बेंच ने मौके पर मौजूद लोगों की निंदा की है जो चुपचाप तमाशबीन बने देखते रहे। ब्रिटिश सरकार भी इस तरह के मामले में पुंडकंडाया टैक्स वसूलती थी। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचाई, आज के वक्त में कोई उस तरह नहीं आने वाला। कोर्ट जांच से भी बहुत हद तक संतुष्ट नजर नहीं आया। उच्च न्यायालय ने इस मामले में एडिशनल स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है।

क्या था मामला, कहां पहुंची जांच?

11 दिसंबर को महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई। फिर उसे नग्न घुमाया गया। यही नहीं उसे बिजली के खंभे से भी बांधा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित महिला का बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था, जबकि उस लड़की की सगाई किसी और के साथ होने वाली थी।कर्नाटक सरकार भी इस मामले को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। परेड कराने के मामले की जांच सीआईडी को भी सौंप दी गई है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाईट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



अहमदाबाद फैमिली कोर्ट: पति की सहमति के
अदालती फैसले

अहमदाबाद फैमिली कोर्ट: पति की सहमति के , बिना 'खुला' के जरिए तलाक की इजाजत,

अदालत ने एक दंपती की शादी को खत्म घोषित कर दिया है. इसके साथ ही नाबालिग बेटे की कस्टडी मां को सौंप दी गई है.

जयपुर फैमिली कोर्ट : सोशल मीडिया पर व्यवहार बना
अदालती फैसले

जयपुर फैमिली कोर्ट : सोशल मीडिया पर व्यवहार बना , मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक

जयपुर फैमिली कोर्ट ने एक मामले में पत्नी के सोशल मीडिया व्यवहार को मानसिक क्रूरता मानते हुए पति को तलाक की डिक्री प्रदान...

सरकारी पैनलों में महिला वकीलों को 30%
अदालती फैसले

सरकारी पैनलों में महिला वकीलों को 30% , आरक्षण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सरकारी कानूनी पैनलों और लॉ ऑफिसर पदों में महिला वकीलों को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और र...

“पत्नी को छोड़ना जिम्मेदारी से भागने का बहाना”: कलकत्ता हाईकोर्ट
अदालती फैसले

“पत्नी को छोड़ना जिम्मेदारी से भागने का बहाना”: कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिव्यांग महिला को पुलिस सुरक्षा में ससुराल भेजने का आदेश देते हुए कहा कि पति पत्नी की बीमारी का बहान...

उड़ीसा हाईकोर्ट : शिक्षित और सक्षम पति
अदालती फैसले

उड़ीसा हाईकोर्ट : शिक्षित और सक्षम पति , पत्नी के भरण-पोषण से नहीं बच सकता

कोर्ट ने कहा कि केवल financial problem या बेरोजगारी का दावा कर कानूनी जिम्मेदारी से बचना स्वीकार नहीं किया जा सकता।