67वीं नेशनल रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप : भोपाल की

blog-img

67वीं नेशनल रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप : भोपाल की
शूटर आशी बनीं नेशनल चैंपियन, जीता स्वर्ण

छाया : जनता से रिश्ता

राजधानी की शूटर आशी चौकसे (ashi-chouksey-) ने शूटिंग में पहली बार नेशनल गोल्ड जीता। उन्होंने यह सफलता भोपाल की एमपी राज्य शूटिंग अकादमी (madhya pradesh shooting academy) में आयोजित 67वीं नेशनल रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप में हासिल की। अब आशी नेशनल चैंपियन बन गई हैं। इससे पहले वह दो बार जूनियर वर्ग में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।

आशी ने 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस (3पी) फाइनल में पंजाब की अंजुम मौदगिल को हराया। आशी ने शानदार 466.7 अंक के साथ जीत हासिल की, जो दो बार की ओलंपियन अंजुम से 3.1 अंक अधिक था। आशी पिछले दो वर्षों से बेहतरीन फॉर्म में हैं, वे पेरिस ओलंपिक ट्रायल्स (Paris Olympic Trials) का हिस्सा भी थीं। आशी ने 590 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया और आठ महिला प्रतिस्पर्धियों के मैच में प्रवेश किया

16-17 साल के शूटिंग करियर में यह उनका पहला नेशनल गोल्ड है। आशी एमपी राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी हैं। वह अकादमी में रहकर अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं। स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने टीम इवेंट में कांस्य पदक भी जीता।

अब ओलिंपिक है लक्ष्य

आशी ने कहा दो बार जूनियर में चैम्पियन रही हूं, लेकिन सीनियर वीमेंस में बार- बार करीब आकर स्वर्ण पदक हाथ से फिसल जा रहा था। इस बार मैंने सटीक निशाने लगाते हुए 466.7 अंक हासिल किए और यह पदक अपने नाम कर लिया।  

कार्मल कॉन्वेंट स्कूल भेल की छात्रा रहीं आशी का पूरा फोकस अब 2028 में होने वाले ओलिंपिक पर है। वे कहती हैं “पेरिस ओलिंपिक क्वालिफाइंग काफी करीब आकर छूटा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।“ वे लास एंजलिस वाले ओलिंपिक दल की हिस्सा होंगी। अवधपुरी भोपाल की रहने वाली इस शूटर ने 2018 में अकादमी ज्वाइन की थी। उनके पिता पदमकांत चौकसे ने उनकी प्रतिभा को बचपन में ही पहचान लिया था। इसीलिए उन्होंने आशी को इस खेल में भेजा है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...