मध्यप्रदेश के स्वसहायता समूह की महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन

blog-img

मध्यप्रदेश के स्वसहायता समूह की महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन

इंदौर। मध्य प्रदेश की महिलाएं अब खेती किसानी के लिए ड्रोन भी उड़ा सकेंगी, इसकी शुरुआत इंदौर से हुई है। जहां राज्य के विभिन्न जिलों के स्व सहायता समूह से जुड़ी 40 महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। दरअसल यह पहला मौका है जब राज्य में स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को बाकायदा ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया गया हो. लिहाजा अब यह महिलाएं अपने-अपने इलाकों में ड्रोन दीदी के नाम से पहचानी जाएगी।

40 महिलाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग

दरअसल प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 40 महिलाओं के लिए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा स्थापित स्टार्टअप सोरिंग एयरोटेक लिमिटेड द्वारा ड्रोन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।जहां विशेषज्ञ ड्रोन प्रशिक्षकों द्वारा 5 दिवसीय ड्रोन पायलट प्रशिक्षण दिया जाता है। फिलहाल जिन 40 महिलाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी गई है, उन्हें नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड द्वारा ड्रोन पायलट का सर्टिफिकेट भी दिया गया है।

गांव में करेंगी यूरिया और कीटनाशकों का छिड़काव

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों से आईं इन महिलाओं ने कहा कि ''अब वे सिर्फ दीदी नहीं बल्कि ड्रोन दीदी हैं, जो अब अपने गांवों में जाकर ड्रोन से खेतों में यूरिया और कीटनाशकों का छिड़काव करेंगी और अपने समूह की आजीविका बढ़ाएंगी.'' गौरतलब है केंद्र सरकार की योजना 'नमो ड्रोन दीदी योजना' के तहत नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के जोनल कार्यालय द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कमाई का जरिया कृषि-ड्रोन

इस दौरान सोरिंग एयरोटेक लिमिटेड के निदेशक हिमांशु जैन ने बताया कि सोरिंग एयरोटेक प्रा. एक डीजीसीए द्वारा अनुमोदित ड्रोन प्रशिक्षण संस्थान है और प्रेस्टीज इंजीनियरिंग कॉलेज का एक स्टार्टअप है।
हिमांशु जैन ने कहा कि 'कंपनी एग्री-ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देती है और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इन प्रमाणपत्रों को प्राप्त करने के बाद, वे कृषि उद्देश्यों के लिए इन कृषि-ड्रोन को उड़ा सकते हैं और उनसे पैसा कमा सकते हैं।" 

संदर्भ स्रोत:  ईटीवी भारत

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...