68वीं मप्र स्कूल राज्य तैराकी चैम्पियनशिप :

blog-img

68वीं मप्र स्कूल राज्य तैराकी चैम्पियनशिप :
जबलपुर की सैरा और तृषा ने जीता रजत

छाया :  आभा दुबे

भोपाल। गत दिवस 68वीं मप्र स्कूल राज्य तैराकी चैम्पियनशिप भोपाल के प्रकाश पुष्कर तरण ताल में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर के लगभग 497 खिलाडियों ने भाग लिया। जबलपुर से अंडर 14 में जुड़वा बहनों सैरा और तृषा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 3-3 पदक हासिल किये। एक और जहाँ सैरा ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर प्रतियोगिता में क्रमश: 2 रजत और एक कांस्य जीता वहीँ तृषा ने 100 और 200 मीटर में रजत तथा 50 मीटर में कांस्य पदक अर्जित किया। इस प्रदर्शन के आधार पर दोनों बहनों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।    

जबलपुर नयागांव निवासी चैतन्य दुबे एवं गीतिका दुबे की बेटियां 12 वर्षीय सैरा और तृषा बिलाबोंग इंटरनेशनल हाई स्कूल में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत हैं। तैराकी के अलावा संगीत में भी इनकी रुचि है।   

सन्दर्भ स्रोत : डॉ. आभा दुबे द्वारा प्रेषित 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार