विश्वस्तरीय मुक्केबाजी में दमखम दिखाएंगी भोपाल की श्रुति

blog-img

विश्वस्तरीय मुक्केबाजी में दमखम दिखाएंगी भोपाल की श्रुति

छाया: साई मीडिया के ट्विटर अकाउंट से

भोपाल। नेशनल एलीट महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वे चोटिल हो गईं थीं। डॉक्टर ने उन्हें खेलने से मना कर दिया लेकिन वे नहीं मानीं. इलाज कराया और फाइनल खेला। हालांकि वे हार गईं और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत तो जता ही दी। अब उन्हें विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।10 दिन पहले ही वे बुल्गारिया में इंटरनेशनल महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं हैं। मप्र बॉक्सिंग अकादमी के कोच रोशनलाल से इस खेल का प्रशिक्षण लेने वाली इस खिलाड़ी का चयन इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया गया है। वे भारतीय टीम का हिस्सा बनी हैं। श्रुति यादव 70 किग्रा भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

श्रुति को बचपन में उनके पिता ने मुक्केबाजी सीखने के लिए कहा था। तब चोट लगती थी तो मां खेलने से मना कर देती थीं लेकिन उनका प्रदर्शन देखकर मां भी उन्हें प्रोत्साहित करने लगीं। अपने अंतरर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2015 जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग से की थी। मुक्केबाजी की स्पर्द्धाओं में श्रुति ने अब तक छह पदक जीते हैं। वे 2015 में चीनी ताइपे में हुए जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं। इस खिलाड़ी ने इससे पूर्व बुल्गारिया में 74 वीं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। बुल्गारिया में श्रुति ने अपने इंटरनेशनल करियर का चौथा पदक जीता। इससे पहले उन्होंने एक रजत और दो  कांस्य पदक जीते थे।

सन्दर्भ स्रोत - पत्रिका

संपादन – मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...